दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: महिलाओं की योजना का इतिहास कायम रहा तो अबकी फिर AAP सरकार
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 फरवरी में हो सकते हैं। दिल्ली में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी ने महिला वोटरों पर ऐसा सियासी दांव चल दिया है, जो जीत की गारंटी जैसा है। देश के नौ राज्यों में महिलाओं के लिए विशेष योजना के जरिए पार्टियां फिर से सत्ता में लौटी हैं। दिल्ली दसवां राज्य बन गया है, जिसने चुनाव से चंद माह पहले महिला मतदाताओं को खुश करने वाला कदम उठाया है।
दरअसल, आम आदमी पार्टी (AAP) संरक्षक व दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने 12 दिसंबर 2024 ऐलान किया कि महिला सम्मान योजना के तहत 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के बैंक खाते में हर माह एक-एक हजार जमा करवाएंगे। चुनाव बाद यह राशि बढ़ाकर 21 सौ रुपए महीना की जाएगी। योजना के तहत रजिस्ट्रेशन शुक्रवार से शुरू हो गए हैं।

पश्चिम बंगाल से शुरू हुआ था ट्रेंड
विधानसभा चुनावों से ठीक पहले महिलाओं को लुभाने के लिए सरकार द्वारा कोई बड़ी स्कीम का ऐलान करने का ट्रेंड हाल ही सालों में पश्चिम बंगाल की ममता बेनर्जी सरकार ने शुरू किया था, जो मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा व महाराष्ट्र जैसे चुनावी राज्यों से होता हुआ दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भी पहुंच गया।
चुनावी राज्यों में महिलाओं के लिए योजना?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021: ममता दीदी ने फरवरी 2021 में लक्ष्मी भंडार योजना शुरू की, जिसमें गरीब परिवारों की महिला मुखिया को हर महीने एक हजार रुपए दिए। मई में विधानसभा चुनाव हुए तो ममता बेनर्जी की पार्टी ने जीत दर्ज की।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: शिवराज चौहान ने मध्य प्रदेश में जून 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की। महिलाओं को 1250 देने शुरू किए। नवंबर में भाजपा सरकार में वापस लौटी।
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022: चुनाव से पहले कांग्रेस ने सितंबर 2022 में प्यारी बहना योजना के तहत महिलाओं को हर माह 1500 रुपए देने का वादा किया। अगले महीने चुनाव जीती।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: चुनाव से पहले नवंबर में भाजपा ने महतारी वंदन योजना की घोषणा की। एक हजार रुपए देने का वादा किया। पार्टी ने जीत दर्ज की।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021: डीएमके ने विधानसभा चुनाव की बजाय लोकसभा चुनाव में महिलाओं की योजना से लाभ उठाया। सितंबर 2023 से महिला मुखिया को 1 हजार रु. माह देने शुरू किए। लोकसभा चुनाव में डीएमके को फायदा।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: उस समय चुनाव में कांग्रेस ने 2 हजार रु. हर महीने देने के लिए गृह लक्ष्मी योजना की घोषणा की। चुनाव में कांग्रेस 135 सीटें जीती।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: इसी साल अक्टूबर में हुए हरियाणा चुनाव से पहले भाजपा ने महिलाओं को 2100 रु.प्रतिमाह देने का वादा किया। हरियाणा में भाजपा तीसरी बार जीती। 48 सीटें मिली।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: महायुति सरकार अगस्त में मुख्यमंत्री मांझी लाडकी बहिन योजना लाई। तभी से खाते में 1500 रुपए महीने देने शुरू किए। महायुति की बंपर जीत।
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: झामुमो सरकार ने चुनाव से ठीक पहले 2500 रुपए प्रति माह वाली मईया सम्मान योजना की घोषणा की। पार्टी को बंपर जीत मिली।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में महिला मतदाता
दिल्ली के 11 जिलों की 70 विधानसभा सीटें हैं, जिनके चुनावों की घोषणा जल्द होने वाली है। साल 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या 67 लाख से ज्यादा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में 62.82 प्रतिशत और साल 2015 के दिल्ली चुनाव में 62.55 प्रतिशत वोट महिलाओं ने डाले।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक












Click it and Unblock the Notifications