Delhi Election 2025: दिल्ली के 5 सबसे अमीर MLA के क्या हाल? जेल में बंद विधायक की पत्नी पर AAP मेहरबान
Delhi Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने 25 दिसंबर तक 2 सूची जारी करते हुए 47 प्रत्याशियों को टिकट दे दिया है जबकि भाजपा ने अभी तक एक भी सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारा है। दिल्ली में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए आप ने सबसे अमीर विधायकों तक की हार-जीत का पूरा गुणा-भाग निकाला है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Election 2025) के लिए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के सबसे अमीर विधायक धरमपाल लाकड़ा मुंडका का टिकट काट दिया जबकि दिल्ली की सबसे अमीर महिला विधायक प्रमिला टोकस पर फिर से दांव लगाया है। इसके अलावा दिल्ली में आम आदमी पार्टी के पांचवें सबसे अमीर विधायक नरेश बाल्यान के जेल चले जाने पर आप ने उनकी पत्नी पूजा बाल्यान को टिकट दे दिया।
यह भी पढ़ें- Delhi Chuanv 2025: क्या एबीपी न्यूज़ opinion poll में BJP की बन रही सरकार? Fact check में चौंका रही हकीकत

यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर वाली 5 सीटें, चुनाव परिणाम पर रही सबकी नजरें
दिल्ली में कितने विधायक करोड़पति? (Richest MLA in Delhi Election 2025)
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में दिल्ली की सभी 70 में से 62 सीटें आदमी पार्टी ने जीती जबकि आठ सीटों पर भजापा का कमल खिला था। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया था। आम आदमी पार्टी के 62 में से 52 विधायक करोड़पति हैं। जबकि भाजपा के सात विधायक करोड़पति हैं।
आम आदमी पार्टी के 5 सबसे अमीर विधायक (5 richest MLAs of Aam Aadmi Party)
धरमपाल लाकड़ा विधायक मुंडका, संपत्ति-292.12 करोड़ रुपए
प्रमिला टोकस विधायक आरकेपुरम, संपत्ति-80.89 करोड़ रुपए
राजकुमार आनंद विधायक, पटेल नगर, संपत्ति-78.91 करोड़ रुपए
धनवती चंदेला विधायक राजौरी गार्डन, संपत्ति-56.90 करोड़ रुपए
नरेश बाल्यान विधायक उत्तम नगर, संपत्ति- 56.40 करोड़ रुपए
दिल्ली विधायक चुनाव 2025 के लिए आप के 70 उम्मीदवारों की सूची (Delhi AAP Candidates Full List)
- बुराड़ी से संजीव झा
- बादली से अजेश यादव
- रिठाला से मोहिंदर गोयल
- बवाना से जय भगवान
- सुल्तानपुर माजरा से मुकेश कुमार अहलावत
- नांगलोई जाट से रघुविंदर शौकीन
- शालीमार बाग से वंदना कुमारी
- शकूरबस्ती से सत्येन्द्र कुमार जैन
- त्रिनगर से प्रीति तोमर
- वजीरपुर से राजेश गुप्ता
- मॉडल टाउन से अखिलेश पति त्रिपाठी
- सदर बाजार से सोमदत्त
- मटिया महल से शोएब इक़बाल
- बल्लीमारान से इमरान हुसैन
- करोल बाग से विशेष रवि
- मोती नगर से शिवचरण गोयल
- हरि नगर से राज कुमारी ढिल्लों
- राजौरी गार्डन से धनवती चंदेला
- तिलक नगर से जरनैल सिंह
- विकासपुरी से महिंदर यादव
- उत्तम नगर से पूजा बालियान
- द्वारका से विनय मिश्रा
- दिल्ली छावनी से वीरेंद्र सिंह कादियान
- राजिंदर नगर से दुर्गेश पाठक
- नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल
- कस्तूरबा नगर से रमेश पहलवान
- मालवीय नगर से सोमनाथ भारती
- आरके पुरम से प्रमिला टोकस
- महरौली से नरेश यादव
- अंबेडकर नगर से अजय दत्त
- संगम विहार से दिनेश मोहनिया
- ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज
- कालकाजी से आतिशी
- कोंडली से कुलदीप कुमार
- बाबरपुर से गोपाल राय
- गोकलपुर से सुरेंद्र कुमार
- तुगलकाबाद से सहीराम
- ओखला से अमानतुल्लाह खान
- सीलमपुर से जुबैर चौधरी
- मटियाला से सोमेश शौकीन
- नरेला से दिनेश भारद्वाज
- तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू
- आदर्श नगर से मुकेश गोयल
- मुंडका से जसबीर कालरा
- जनकपुरी से प्रवीण कुमार
- बिजवासन से सुरेंद्र भारद्वाज
- पालम से जोगिंदर सोलंकी
- देवली से प्रेम चौहान
- त्रिलोकपुरी से अंजना पारचा
- पटपड़गंज से अवध ओझा
- कृष्णा नगर से विकास बग्गा
- शाहदरा से जितेंद्र शंटी
- मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान
- मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक
- रोहिणी से प्रदीप मित्तल
- चांदनी चौक से प्रदीप सिंह साहनी
- पटेल नगर से प्रवेश रतन
- मादीपुर से राखी बिडलान
- जंगपुरा से मनीष सिसोदिया
- देवली से प्रेम कुमार चौहान
- गांधी नगर से नवीन चौधरी
- छतरपुर से ब्रह्म सिंह तंवर
- किराड़ी से अनिल झा
- विश्वास नगर से दीपक सिंघला
- रोहतास नगर से सरिता सिंह
- लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी
- बदरपुर से राम सिंह
- सीमापुरी से वीर सिंह धींगान
- घोंडा से गौरव शर्मा
- करावल नगर से मनोज त्यागी












Click it and Unblock the Notifications