Delhi Assembly Election 2025: 'फर्जी केस लगाकर आतिशी को गिरफ्तार करने का प्लान', केजरीवाल का BJP पर बड़ा आरोप
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर पहुंच गया है। सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी चुनाव के पहले दिल्ली की जनता के लिए कई वादे कर चुकी है। साथ ही बीजेपी पर जमकर हमलावर है। इस बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार (25 दिसंबर) ने नया आरोप लगाते हुए दावा किया है कि पुलिस फर्जी केस में सीएम आतिशी को गिरफ्तार कर सकती है।
अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि दिल्ली की सीएम आतिशी जी को गिरफ्तार करने का प्लान बनाया जा रहा है। इसके लिए फर्जी केस की तैयारी की जा रही है।

केजरीवाल का BJP पर बड़ा आरोप, किया ये दावा
Delhi Assembly Election 2025 के बीच AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मुझे कुछ दिन पहले ही अपने सूत्रों पता चला है कि ED, IT और CBI की मीटिंग हुई है, उस बैठक में ऊपर से आदेश आए हैं कि कुछ भी फर्जी केस लगाकर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तार किया जाए। ये मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ बहुत बड़ा आरोप लगा रहा हूं कि इन एजेंसियों को ऊपर से कहा गया है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जाए। उन्हें ये भी कहा गया है गिरफ्तारी से पहले AAP के सभी बड़े नेताओं पर रेड होगी।"
ये भी पढ़ें: रोहिंग्या के मुद्दे को लेकर अरविंद केजरीवाल का BJP पर हमला, कहा- 'हम किसी हालत में'
आप की योजना से बीजेपी घबराई-केजरीवाल
बीजेपी को घेरते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, "पिछले दस सालों में भाजपा ने दिल्ली में कोई काम नहीं किया है। वे केवल केजरीवाल की आलोचना और गाली देकर वोट मांग रहे हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी ने अपने काम के आधार पर सकारात्मक अभियान चलाया है। हमने महिला सम्मान योजना और वरिष्ठ नागरिकों के मुफ्त इलाज की योजना की घोषणा की है। इन योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन से भाजपा घबरा गई है। दिल्ली कैबिनेट ने पहले ही 1000 रुपये भत्ते को मंजूरी दे दी है और अधिसूचना जारी कर दी गई है।"
ये भी पढ़ें: दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, हर घर को 24 घंटे मिलेगा पीने का साफ पानी, अरविंद केजरीवाल ने खुद टेस्ट किया पानी
अंत में जीत सच्चाई की होगी-आतिशी
इधर, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "दिल्ली में महिलाओं की फ्री बस यात्रा को रोकने के लिए एक फर्जी केस मेरे ऊपर करने का प्रयास किया जा रहा है। हमने आज तक ईमानदारी से काम किया है और ईमानदारी से काम करेंगे। इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि अगर इनकी एजेंसियां मुझे झूठे केस में गिरफ्तार करती है तो अंत में जीत सच्चाई की होगी। मुझे न्याय व्यवस्था और संविधान पर भरोसा है कि झूठे केस के बाद भी हमें बेल मिलेगी।दिल्ली की जनता सब देख रही है, दिल्ली की जनता भाजपा को जवाब देगी।"
'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' के नोटिस पर बोलीं आतिशी
वहीं दिल्ली महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के महिला सम्मान योजना और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य उपचार योजना को अधिसूचित नहीं करने संबंधी सार्वजनिक नोटिस जारी करने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "आज अखबारों में जारी किए गए नोटिस गलत हैं। भाजपा ने कुछ अधिकारियों पर दबाव डालकर आज यह नोटिस प्रकाशित करवाया है। इन अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक और पुलिस कार्रवाई की जाएगी। महिला सम्मान योजना को दिल्ली कैबिनेट द्वारा अधिसूचित किए जाने की जानकारी सार्वजनिक डोमेन में है।"












Click it and Unblock the Notifications