Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर वाली 5 सीटें, चुनाव परिणाम पर रही सबकी नजरें
Delhi Vidhan Sabha Chuanv 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में चंद दिन शेष हैं। चुनाव आयोग जल्द ही दिल्ली चुनावों की घोषणा करने वाला है। फरवरी 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। इससे पहले सियासी दल दिल्ली के मैदान में प्रत्याशी उतारने में जुटे हैं।
7वीं दिल्ली विधानसभा का अंतिम सत्र 5 दिसंबर 2024 को हुआ है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले 74वीं आखिरी बैठक हुई, जिसे अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। चुनाव आयोग 6 जनवरी 2025 को अंतिम मतदाता सूची जारी कर सकता है।
यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025 Schedule: दिल्ली में कब होंगे चुनाव? ECI से लेकर BJP-कांग्रेस-AAP की क्या तैयारी?

70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान से पहले आइए जानते हैं पिछले चुनाव की वो पांच सीटें, जहां हार-जीत का अंतर सबसे कम रहा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में सबसे कम अंतर वाली 5 सीटें
1. बिजवासन विधानसभा चुनाव 2025 (Bijwasan Assembly Elections 2025)
दिल्ली चुनाव की बिजवासन विधान सभा सीट पर दो चुनावों से आम आदमी पार्टी जीत रही है। साल 2015 में आप के देवेंद्र सेहरावत व 2020 में बीएस जून जीते। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी के बीएस जून 57,271 वोट हासिल करते हुए भाजपा के सतप्रकाश राना को 753 वोटों से हराया। 2025 के दिल्ली चुनाव में अभी तक किसी बड़ी पार्टी ने उम्मीदवार नहीं उतारा।
2. लक्ष्मी नगर विधानसभा चुनाव 2025 (Laxmi Nagar Assembly Elections 2025)
दिल्ली विधानसभा चुनाव में लक्ष्मी नगर सीट पर साल 2020 में भाजपा ने आम आदमी पार्टी से यह सीट छीन ली। आम आदमी पार्टी ने लक्ष्मी नगर सीट पर 2013 व 2015 में जीत दर्ज की। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में भाजपा के अभय वर्मा ने 65,735 वोट हासिल करते हुए आम आदमी पार्टी के नितिन त्यागी को 880 वोटों के अंतर से हराया। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 लक्ष्मी नगर सीट पर आम आदमी पार्टी ने बीबी त्यागी को टिकट दिया है। जबकि भाजपा-कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं उतारे।
3. आदर्श नगर विधानसभा चुनाव 2025 (Adarsh Nagar Assembly Elections 2025)
दिल्ली की आदर्शन नगर विधानसभा सीट पर पिछले दो चुनाव से आम आदमी पार्टी जीत रही है। साल 2015 व 2020 के दिल्ली चुनाव में आप के पवन कुमार शर्मा ने जीत दर्ज की। आम आदमी पार्टी के पवन शर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में 46,892 वोट हासिल करते हुए निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के राज कुमार भाटिया को 1,589 मतों के अंतर से हराया। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आदर्श नगर सीट पर आप ने मुकेश गोयल व कांग्रेस ने शिवकांत सिंघल को टिकट दिया है। भाजपा ने अभी उम्मीदवार नहीं उतारा।
4. कस्तूरबा नगर विधानसभा चुनाव 2025 (Kasturba Nagar Assembly Elections 2025)
साकेत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे मदन लाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013, 2015 व 2020 में कस्तूरबा नगर सीट से आप प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की है। साल 2020 के दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी उम्मीदवार मदन लाल ने 37,100 वोट हासिल करते हुए बीजेपी के रवींद्र चौधरी को 3,165 मतों के अंतर से हराया। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कस्तूरबा नगर सीट पर कांग्रेस ने अभिषेक दत्त को टिकट दिया है। भाजपा व आप ने उम्मीदवार अभी नहीं उतारे।
5. पटपड़गंज विधानसभा चुनाव 2025 (Patparganj Assembly Elections 2025)
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री रहे मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज सीट पर 2013, 2015 व 2020 में जीत दर्ज की है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज सीट पर 70,163 वोट हासिल किए और भाजपा के रविंद्र सिंह नेगी को 3207 मतों के अंतर से हराया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पटपड़गंज सीट पर आम आदमी पार्टी ने IQRA IAS संस्थापक अवध ओझा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस ने उनके सामने अनिल चौधरी को उतारा है। भाजपा ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications