Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सीएम केजरीवाल ने की युद्धस्तर पर टीकाकरण करने की अपील, बोले- धीरे धीरे हटाएंगे तालाबंदी

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज द्वारका सेक्टर 12 स्थित वेगास मॉल में ड्राइव-थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर का उद्धाटन किया।

नई दिल्ली, 26 मई। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज द्वारका सेक्टर 12 स्थित वेगास मॉल में ड्राइव-थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर का उद्धाटन किया। दिल्ली सरकार ने आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के साथ मिलकर ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर की शुरुआत की है।

Recommended Video

    Coronavirus Upadte: Delhi में शुरू हुआ पहला drive-in vaccination centre । वनइंडिया हिंदी
    Arvind Kejriwal

    इस कैंपेन के जरिए कार-बाइक में बैठे-बैठे टीकाकरण की सुविधा मिलेगी। दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 1550 केस मिले हैं और 207 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि महाराष्ट्र, यूपी समेत कई राज्यों में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन की मुहिम के सफल होने के बाद दिल्ली में इस अभियान की शुरुआत की गई है। नोएडा, मुंबई यूपी समेत कई राज्यों में यह अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बाइक, साइकल और कार में सवार लोगों को वहीं पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है।

    इस अवसर पर सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में युद्धस्तर पर टीकाकरण करने का आह्ववान किया। वहीं, लॉकडाउन के सवाल पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में धीरे-धीरे पाबंदियों में ढील दी जाएगी। सीएम ने कहा कि दिल्ली के कुछ टीकाकरण केंद्र वैक्सीन की कमी के कारण बंद पड़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शहर में ब्लैक फंगस या म्यूकोर्मिकोसिस के लगभग 620 मामले सामने आए हैं, लेकिन इसके इलाज में इस्तेमाल होने वाले एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की कमी है।

    यह भी पढ़ें: आज यूपी में कोरोना के मात्र 3,300 नए केस, रिकवरी 95% पहुंच गई, देवर‍िया में बोले सीएम योगी

    स्पुतनिक-वी वैक्सीन की सप्लाई पर बनी सहमति

    कोरोना वैक्सीन की किल्लत से जूझ रहे दिल्ली के लिए एक अच्छी खबर आई है। स्पुतनिक-वी वैक्सीन के निर्माता दिल्ली को वैक्सीन की सप्लाई करने के लिए राजी हो गए हैं। सीएम केजरीवाल ने इस बात की जानकार देते हुए कहा कि दिल्ली और वैक्सीन निर्माताओं के बीच वैक्सीन की सप्लाई को लेकर सहमति बन गई है, लेकिन वो हमें कितनी वैक्सीन देंगे इस बात पर अभी बातचीत चल रही है।

    गौरतलब है कि दिल्ली समेत कई राज्य वैक्सीन की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। वैक्सीन की कमी के कारण कई राज्यों में 18 से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण रोक दिया गया है। दिल्ली में इस समय कोविशील्ड और कोवैक्सीन लगाई जा रही हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+