आज यूपी में कोरोना के मात्र 3,300 नए केस, रिकवरी 95% पहुंच गई, देवरिया में बोले सीएम योगी
देवरिया, मई 26: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में कोविड कमांड सेंटर और स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि आज पूरे प्रदेश में मात्र 3,300 केस आए हैं। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल को सक्रिय मामलों की संख्या 3,10,000 थी जो आज घटकर मात्र 62,000 रह गई है। इसके साथ ही पॉजिटिविटी 3% के आसपास रह गई है और रिकवरी 95% पहुंच गई है।

'TTT' फॉर्मूला अपनाने के सकारात्मक परिणाम सामने आए: योगी
Recommended Video
सीएम योगी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ जो लड़ाई चल रही है, उसमें हर व्यक्ति के जीवन व उसकी जीविका बचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अपेक्षित परिणाम भी सामने आ रहे हैं। कोरोना के विरुद्ध जारी लड़ाई में देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश अपनी प्रभावी भूमिका के साथ कार्य कर रहा है। आबादी के साथ हमारे सामने बड़ी चुनौती भी थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 'TTT' फॉर्मूला अपनाने के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
सीएम ने कहा-एक्टिव केसों की संख्या घटकर मात्र 62 हजार रह गई
सीएम ने कहा, ''प्रदेश के लिए कहा जाता था कि यहां 01 लाख केस प्रतिदिन आएंगे लेकिन आज प्रदेश में सिर्फ 3,300 केस आए हैं। एक्टिव केस की संख्या जो 30 अप्रैल को 3.10 लाख थी, आज वह घटकर मात्र 62 हजार रह गई है।'' सीएम ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक 4.77 करोड़ कोविड टेस्ट किए गए हैं, टेस्ट की यह संख्या देश में सर्वाधिक है। प्रदेश के लिए कहा जाता था कि यहां कोविड की स्थिति अनियंत्रित हो जाएगी, लेकिन आज प्रदेश एक सुरक्षित स्थिति की ओर आगे बढ़ रहा है। आज इन्हीं कार्यों का परिणाम है कि प्रदेश में क्युमलेटिव पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी के आस-पास पहुंच गया है। रिकवरी रेट 95% के आस-पास पहुंच गया है।
देवरिया में 20 बेड के एक नए PICU वॉर्ड के निर्माण का आदेश
सीएम ने कहा कि निगरानी समितियों द्वारा गांव-गांव लक्षणयुक्त लोगों की पहचान करने, मेडिसिन किट उपलब्ध कराने, RRT द्वारा एंटीजन टेस्ट कराने का काम तेजी से हो रहा है। हर जनपद को ऑक्सीजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम काम कर रहे हैं। प्रदेश में अब तक 20 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं। इतनी ही संख्या में हम और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहे हैं। देवरिया में पहले से 15 बेड का PICU वॉर्ड है। 20 बेड के एक नए PICU वॉर्ड के निर्माण का आदेश दिया गया है। हर सीएचसी में मिनी PICU के निर्माण की सहमति दी गई है। प्रदेश में 300 से ज्यादा ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की जा रही है। जनपद देवरिया में 04 ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कार्यवाही चल रही है। सीएम ने बताया कि देवरिया में पॉजिटिविटी रेट 03% के आस-पास है और रिकवरी रेट 93 फीसदी से अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications