Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Chunav Voting: दिल्ली में 1.55 करोड़ वोटर चुनेंगे 70 MLA, कड़ी सुरक्षा में EVM, 132 प्रत्‍याशी दागी

Delhi Chunav 2025 Voting: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में 5 फरवरी (बुधवार) सुबह 7 बजे से वोट डाले जाएंगे। शाम को मतदान समाप्ति के बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी आने शुरू हो जाएंगे। हालांकि चुनाव आयोग 8 फरवरी को मतगणना के बाद परिणाम जारी करेगा।

यह भी पढ़ें- Arvind Kejriwal: दिल्‍ली में वोटिंग से पहले Phalodi Satta Bazar का दावा, केजरीवाल हार सकते चुनाव, जीत कौन रहा?

Delhi Chunav 2025 Voting

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कुल 1.55 करोड़ वोटर हैं। पुरुष मतदाता 83.89 लाख और महिला मतदाता 71.74 लाख हैं। दिल्‍ली चुनाव में 13033 मतदान केंद्र हैं।

Delhi Election candidate list 2025: दिल्‍ली चुनाव 2025 में उम्‍मीदवार

🔹 भाजपा ने 68 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि 2 सीटें सहयोगियों को दी गई हैं-JDU को बुराड़ी और LJP (रामविलास) को देवली सीट।
🔹 CPI ने 6 सीटों पर, CPM और CPI-ML ने 2-2 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।
🔹 NCP (अजीत पवार गुट) ने भाजपा के खिलाफ 30 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) भाजपा का समर्थन कर रही है।
🔹 BSP 70 और AIMIM 12 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

दिल्‍ली चुनाव में 5 उम्‍मीदवारों के पास संपत्ति 100 करोड़ से ज्‍यादा

उम्मीदवारों की प्रोफाइल: 19% पर आपराधिक मामले, 5 के पास 100 करोड़+ की संपत्ति
ADR (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म) की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं।

🔴 132 (19%) प्रत्याशी आपराधिक मामलों में घिरे हुए हैं, जिनमें से 81 पर गंभीर आरोप (हत्या, बलात्कार, किडनैपिंग) हैं।
🔴 5 उम्मीदवारों की संपत्ति 100 करोड़ से ज्यादा है, जिनमें 3 भाजपा से, 1 AAP और 1 कांग्रेस से हैं।
🔴 96 महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं-जो कुल उम्मीदवारों का सिर्फ 14% है।
🔴 28% उम्मीदवार युवा हैं (25-40 वर्ष की उम्र), जबकि 106 प्रत्याशी (15%) वरिष्ठ नागरिक (61-80 वर्ष) हैं।
🔴 शिक्षा के लिहाज से 46% ने खुद को 5वीं से 12वीं पास, 18 को डिप्लोमा धारक, 6 ने साक्षर, और 29 ने अशिक्षित बताया है।

यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्‍ली चुनाव में वोटिंग से पहले सामने आया हार-जीत का नया अनुमान, AAP-BJP को कितनी सीटें?

Delhi Chunav 2025 Voting

Delhi Swing Voters: दिल्ली के 18% स्विंग वोटर बना सकते हैं किंगमेकर

दिल्ली के चुनावी नतीजों पर स्विंग वोटर्स का बड़ा असर रहता है। लोकसभा चुनाव में INDIA ब्लॉक (AAP + कांग्रेस) साथ था, लेकिन भाजपा ने 7 में से सभी सीटें जीत ली थीं।

🔹 2014, 2019 लोकसभा और 2015, 2020 विधानसभा चुनावों का विश्लेषण बताता है कि करीब 18% वोटर हर बार अपना रुख बदलते हैं।

🔹 2014 लोकसभा में भाजपा ने 60 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाई, लेकिन 2015 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ 3 सीटें जीत पाई।
🔹 2019 लोकसभा में भाजपा 65 विधानसभा सीटों पर आगे थी, लेकिन 2020 के विधानसभा चुनाव में AAP ने 62 सीटों पर कब्जा कर लिया।

दिल्ली चुनाव में बड़े बदलाव: भाजपा, AAP और कांग्रेस का सफर

🔹 AAP का सफर: 2013 में 29% वोट, 2015 में 54% वोट, और 2020 में फिर बड़ी जीत।
2013 में AAP ने 28 सीटें जीती थीं, 2015 में 67 सीटें और 2020 में 62 सीटें।

🔹 भाजपा की स्थिति: 2013 में 31 सीटें, 2015 में 3 सीटें, 2020 में 8 सीटें।
2013 के मुकाबले भाजपा का वोट शेयर 5.44% बढ़ा, लेकिन सीटें नहीं बढ़ पाईं।

🔹 कांग्रेस का पतन: 1998-2013 तक लगातार 3 चुनाव जीतने वाली कांग्रेस 2015 और 2020 में 0 सीटों पर सिमट गई। 2013 में 24.55% वोट मिले थे, लेकिन 2020 में घटकर 4.26% रह गए।

नतीजे 8 फरवरी को, क्या इस बार भी AAP की वापसी होगी?

2013, 2015 और 2020 के नतीजों को देखते हुए सवाल उठता है-क्या AAP एक बार फिर सरकार बना पाएगी, या भाजपा इस बार कुछ नया कर दिखाएगी? स्विंग वोटर और युवा मतदाता इस बार दिल्ली का भविष्य तय करेंगे।

दिल्‍ली चुनाव 2025 से जुड़ी अन्‍य खबरें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+