78 की उम्र में फिर दूल्हा बने ये फेमस एक्टर! जश्न में पत्नी भी रहीं मौजूद, वायरल फोटोज देख लोग हुए हैरान

Ashok Saraf: मराठी और हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अशोक सराफ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार वजह कोई फिल्म या टीवी शो नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा एक खूबसूरत पल है। 78 साल अभिनेता ने अपनी पत्नी निवेदिता सराफ के साथ शादी की सालगिरह को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।

शादी की सालगिरह को बनाया यादगार
कई लोगों को तस्वीरें देखकर ऐसा लगा मानो अशोक सराफ ने दूसरी शादी कर ली हो लेकिन असल में ये उनकी शादी के 37 साल पूरे होने का जश्न था। इस खास मौके पर दोनों ने एक बार फिर दूल्हा-दुल्हन की तरह सजकर अपने रिश्ते को सेलिब्रेट किया।

Ashok Saraf

37 साल बाद फिर निभाया साथ का वादा

आपको बता दें कि अशोक सराफ और निवेदिता सराफ की शादी साल 1990 में गोवा के मशहूर मंगेशी मंदिर में हुई थी। तीन दशक से अधिक समय साथ बिताने के बाद भी दोनों के रिश्ते में वही अपनापन और प्यार देखने को मिलता है, जिसने उन्हें मराठी सिनेमा के सबसे पसंदीदा कपल्स में शामिल किया है। शादी की सालगिरह पर दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और फिर से जीवनभर साथ निभाने का प्रतीकात्मक वादा किया। समारोह की तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल

इस खास अवसर पर निवेदिता सराफ हल्के नीले रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं जबकि अशोक सराफ पारंपरिक कुर्ता-पायजामा में दिखाई दिए। कपल की सादगी और प्यार ने फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग उन्हें शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इमोशनल पोस्ट में पत्नी के लिए लिखी दिल की बात

शादी की सालगिरह के मौके पर अशोक सराफ ने अपनी पत्नी के लिए एक इमोशनल मैसेज भी शेयर किया। उन्होंने लिखा कि इतने सालों बाद भी जब उनकी नजर निवेदिता पर पड़ती है, तो उनका दिल उसी तरह मुस्कुराता है जैसे पहली बार मुस्कुराया था। उन्होंने निवेदिता को अपना सबसे अच्छा दोस्त, सबसे बड़ी ताकत और जीवन का सच्चा प्यार बताया।

18 साल के उम्र के फासले के बावजूद मिसाल बना रिश्ता

अशोक सराफ और निवेदिता सराफ की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की उम्र में लगभग 18 साल का अंतर है लेकिन इस फासले ने कभी उनके रिश्ते की मजबूती को प्रभावित नहीं किया। शुरुआती दौर में इस रिश्ते को लेकर कई चर्चाएं हुईं लेकिन समय के साथ दोनों ने साबित कर दिया कि रिश्ते की असली नींव विश्वास और समझ होती है।

एक बेटे के माता-पिता हैं अशोक और निवेदिता

कपल का एक बेटा है, अनिकेत सराफ, जिसने एक्टिंग की दुनिया से अलग अपना करियर चुना। अनिकेत एक प्रोफेशनल शेफ के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। परिवार अक्सर निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करता है लेकिन खास मौकों पर उनकी झलक फैंस को देखने को मिल जाती है।

कान्स से लेकर शादी की सालगिरह तक चर्चा में रहा कपल

हाल ही में अशोक सराफ और निवेदिता सराफ कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में भी साथ नजर आए थे। रेड कार्पेट पर दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने लोगों का ध्यान खींचा था। अब शादी की सालगिरह की तस्वीरों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ये जोड़ी आज भी उतनी ही लोकप्रिय है जितनी सालों पहले थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+