Ketan Agrawal: 'झूठ बोलोगे तो मरोगे ही', कौन है केतन की मौत का मजाक उड़ाने वाली डॉ मुस्कान? हुईं सस्पेंड
Ketan Agrawal: पुणे के हाईप्रोफाइल केतन मर्डर केस ने जहां एक बार फिर से रिश्तों, मोहब्बत और संस्कारों पर सवाल खड़े किए हैं तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने 26 साल के केतन की मौत का मजाक भी बनाया और इसी के चलते वो लोगों के निशाने पर आ गए हैं।
ऐसी ही एक महिला हैं डॉ मुस्कान सोनी, जिन्होंने केतन की मौत पर ऐसी टिप्पणी की, जिसके चलते उन्हें 'ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन' (AIDSA) की सदस्यता से पांच साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है और वो इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोगों के गुस्से का शिकार हैं।

दरअसल एमपी की डेंटिस्ट डॉ मुस्कान सोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर केतन केस से जुड़ी एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'अगर आप ऐसा झूठ बोलेंगे तो जाहिर है कि आप मरेंगे।' इसी के साथ ही उन्होंने #IHateMen हैशटैग का इस्तेमाल किया था।
'पुणे का जो लौंडा था, उसके बाल ही नहीं थे'
उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हंसते हुए एक क्लिप बनाई थी और कहा, 'तो दोस्तों क्या देख रही हूं मैं, पुणे का जो लौंडा था, उसके बाल ही नहीं थे। अब ऐसे झूठ बोलोगे तो मरोगे ही ना।" उन्होंने हंसते हुए कहा, "#मुझे पुरुषों से नफरत है। 2 आदमी क्या मर गए, मर्द समाज में पूरा डर फैल गया।' #IHateMen
'केतन अग्रवाल करता था विग का इस्तेमाल, सिया को नहीं था पसंद'
उनकी झूठ का मतलब केतन की विग वाली बात से था, दरअसल पुलिसिया जांच में खुलासा हुआ है कि केतन अग्रवाल के सिर पर बाल नहीं थे और वो विग का इस्तेमाल करता था, ये बात सिया गोयल को पसंद नहीं थी।डॉ, मुस्कान ने अपनी पोस्ट पर इसी ओर इशारा किया था, जिसे देखते ही यूजर्स भड़क गए और उनकी आलोचना करने लगे, देखते ही देखते वो ट्रोल हो गईं और मामला बढ़ने पर ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने उनके खिलाफ एक्शन ले लिया।

AIDSA ने डॉ मुस्कान सोनी किया 5 साल के लिए सस्पेंड
उनके ऊपर असंवेदनशील बर्ताव करने का आरोप लगा और इसी वजह से AIDSA ने उन्हें तत्काल प्रभाव से 5 साल के लिए निलंबित कर दिया है। डॉक्टरों की राष्ट्रीय संस्था का मानना है कि किसी व्यक्ति की निर्मम मौत और अपराध का उपहास उड़ाना चिकित्सा पेशे की गरिमा के बिल्कुल विपरीत है।
कौन है केतन की मौत का मजाक उड़ाने वाली डॉ मुस्कान सोनी?
डॉ. मुस्कान सोनी की फ़ेसबुक प्रोफ़ाइल के अनुसार, उनका जन्म 1 जुलाई, 2000 को हुआ है और वो एमपी की रहने वाली हैं, उन्होंने हितकारिणी डेंटल कॉलेज और हॉस्पिटल से पढ़ाई की थी। उनकी स्कूली पढ़ाई सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट सेकेंडरी स्कूल से हुई है।

AIDSA मध्य प्रदेश की कोषाध्यक्ष थीं डॉ.मुस्कान सोनी
डॉ.मुस्कान सोनी को पिछले साल AIDSA मध्य प्रदेश का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अपने निलंबन आदेश में, AIDSA ने कहा 'यह पाया गया है कि डॉ.मुस्कान सोनी ने स्वर्गीय श्री केतन अग्रवाल के बारे में बेहद अनुचित, अपमानजनक और अनादरपूर्ण टिप्पणियां की हैं, जो AIDSA के संविधान, आचार संहिता और नैतिक मूल्यों का स्पष्ट उल्लंघन हैं इसलिए उन्हें 5 साल के लिए कोषाध्यक्ष पद के लिए सस्पेंड किया जाता है '
AIDSA ने डॉ.मुस्कान सोनी के खिलाफ उठाया कठोर कदम
AIDSA के कार्यकारी अध्यक्ष दिवाकर मूदाउटिया के हस्ताक्षर वाले पत्र में यह साफ़ किया गया कि 'सस्पेंशन की अवधि के दौरान सोनी किसी भी आधिकारिक हैसियत से AIDSA का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगी और न ही किसी बैठक, समिति, सम्मेलन, कार्यक्रम या संगठनात्मक गतिविधि में भाग लेंगी।'

बैकफुट पर डॉ. मुस्कान सोनी, मांगी माफी
हालांकि इसके बाद डॉ. मुस्कान सोनी बैकफुट पर आ गईं और उन्होंने विवादास्पद पोस्ट को तुरंत हटाते हुए संगठन और समाज से माफी भी मांगी। उन्होंने नए वीडियो में माफी मांगते हुए कहा कि 'उनका मकसद इतने संवेदनशील विषय पर मज़ाक करना नहीं था, मैंने जो शब्द इस्तेमाल किए, उनके लिए मैं बहुत-बहुत माफ़ी मांगती हूं, मैं कभी भी लोगों को उनके जेंडर के आधार पर कमतर नहीं समझती। मैं पोस्ट में #ihatemen का इस्तेमाल करती हूँ। मैं इसे हटाने के लिए तैयार हूं। लेकिन मेरी ज़िंदगी में कुछ ऐसी बातें हुई हैं जिनकी वजह से मैं इस हैशटैग का इस्तेमाल करती हूं।'
'मुझे सोशल मीडिया पर गंदी-गंदी बातें बोलीं जा रही हैं'
डॉ. मुस्कान सोनी ने बताया कि 'उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट कर लिया है क्योंकि उन्हें और उनके परिवार को परेशान किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें "स्लट", "वेश्या" वगैरह कहकर बुरा-भला कहा जा रहा है, उन्होंने ट्रोल करने वालों से ऐसा न करने की अपील की है।'
क्या है केतन मर्डर केस?
पुणे के रईस कारोबीर केतन अग्रवाल की 18 जून की मौत हो गई थी, उनकी डेडबॉडी लोहागढ़ की खाई से मिली थी, जहां वो अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ घूमने गए थे, पहले लगा ये हादसा है लेकिन पुलिसिया जांच में ये पता चला कि केतन का मर्डर किया गया है, उसकी हत्या का आरोप सिया गोयल और उसके तथाकथित प्रेमी चेतन चौधरी पर लगा है, 3 जुलाई तक चेतन-सिया पुलिसिया रिमांड पर हैं।














Click it and Unblock the Notifications