'गुंडों को मुक्कों से सबक सिखाने वाली ने पकड़ा वाइपर', कौन हैं Ashnoor Kaur? जिनके करोड़ों के घर में घुसा पानी

Ashnoor Kaur Viral Video: मुंबई में मानसून ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। सड़कें पानी में डूब गई हैं और लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस बार सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि टीवी इंडस्ट्री सेलेब्स भी इस बारिश की मार से नहीं बच पाईं।

भारी बारिश के चलते पटियाला बेब्स सीरियल में गुंडों को सबक सिखाने वाली अशनूर के घर में पानी घुस गया। हालात ऐसे हो गए कि उनके घर का लिविंग रूम भी पानी से भर गया। इस पूरी घटना की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके अपने फैंस को दी।

who-is-tv-actress-ashnoor-kaur-

बालकनी से होते हुए घर के अंदर पहुंचा पानी

अशनूर कौर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई वीडियो पोस्ट किए हैं। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज बारिश का पानी पहले उनकी बालकनी में जमा हुआ और फिर धीरे-धीरे घर के अंदर आने लगा। कुछ ही देर में पानी लिविंग रूम तक पहुंच गया। फर्श पर हर तरफ पानी फैल गया, जिससे घर का सामान खराब होने का खतरा पैदा हो गया।

स्टाफ के साथ मिलकर निकाला पानी

वीडियो में अशनूर कौर का पूरा स्टाफ घर से पानी निकालने में जुटा नजर आता है। सभी लोग मिलकर पानी बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं ताकि घर को ज्यादा नुकसान न पहुंचे। एक वीडियो में अशनूर खुद भी वाइपर (फ्लोर साफ करने वाला उपकरण) लेकर फर्श से पानी निकालती दिखाई देती हैं। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि मुश्किल समय में उन्होंने घबराने के बजाय खुद हालात संभालने की कोशिश की।

'पहले खुद चीट करता है फिर मुझे', मां ने कहा शराब नहीं पिती, अब बियर की बोतल के साथ वायरल हुआ सिया का वीडियो
'पहले खुद चीट करता है फिर मुझे', मां ने कहा शराब नहीं पिती, अब बियर की बोतल के साथ वायरल हुआ सिया का वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

अशनूर कौर के वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। उनके फैंस ने एक्ट्रेस की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और उम्मीद की कि जल्द ही उनके घर की स्थिति सामान्य हो जाएगी। कई यूजर्स ने मुंबई में हर साल होने वाले जलभराव की समस्या पर भी सवाल उठाए और कहा कि करोड़ों रुपये के घर भी इस समस्या से अछूते नहीं हैं।

कौन हैं अशनूर कौर?

अशनूर कौर टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने बहुत कम उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा और कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में काम किया। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान 'पटियाला बेब्स' से मिली। इस शो में उन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो हर मुश्किल का डटकर सामना करती है। उनके दमदार अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

इसके अलावा अशनूर फेमस टीवी रियलटी शो बिग बॉस 19 में भी अपने दमदार पर्फॉर्मेंस से सबका दिल जीता था। अशनूर कई टीवी सीरियलस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है और वह अक्सर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

मुंबई में बारिश बनी बड़ी चुनौती

मुंबई में हर साल मानसून के दौरान जलभराव की समस्या देखने को मिलती है। इस बार भी लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं। जगह-जगह ट्रैफिक जाम लगा और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई।

मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में और बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में प्रशासन लोगों से सतर्क रहने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील कर रहा है। मुंबई की भारी बारिश ने इस बार यह दिखा दिया कि जलभराव की समस्या सिर्फ आम लोगों तक सीमित नहीं है। कई इलाकों में रहने वाले सेलिब्रिटी भी इससे प्रभावित हुए हैं। अशनूर कौर के घर में घुसा पानी इसका ताजा उदाहरण है।

Fake Milk Video: पानी में डाला सफेद लिक्विड और बन गया हूबहू दूध! वायरल वीडियो से हड़कंप, जांच की उठी मांग
Fake Milk Video: पानी में डाला सफेद लिक्विड और बन गया हूबहू दूध! वायरल वीडियो से हड़कंप, जांच की उठी मांग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+