Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Chunav 2025: दिल्‍ली में कांग्रेस को टेंशन पर टेंशन, अलका लांबा के बाद मनीष चत‍रथ का चुनाव लड़ने से मना

Delhi Chunav 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस की टेंशन बढ़ती जा रही है। अलका लांबा के बाद अब कांग्रेस नेता मनीष चतरथ के भी चुनाव लड़ने से इनकार करने की खबर सामने आई है। मनीष चतरथ के चुनाव से पीछे हटने की स्‍पष्‍ट वजह अभी पता नहीं चली है।

एबीपी लाइव की खबर में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में मनीष चतरथ को कांग्रेस न्‍यू राजिंद्र नगर सीट से प्रत्‍याशी बनाना चाह रही थी, मगर मनीष चतरथ के चुनाव लड़न से मना करने के कारण इस सीट पर दूसरी सूची में विनीत यादव को टिकट दिया गया है। इसी तरह से अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी नेता व दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री आतिशी के खिलाफ वीवीआईपी सीट कालकाजी पर चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।

यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्‍ली के 5 सबसे अमीर MLA के क्‍या हाल? जेल में बंद विधायक की पत्‍नी पर AAP मेहरबान

Delhi Chunav 2025 Congress

यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्‍ली चुनाव में इन 11 सीटों पर इतिहास बदलने की तैयारी में BJP? पहली सूची में दिखेगी झलक

अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में पार्टी प्रभारी रहे मनीष चतरथ

उल्‍लेखनीय है कि मनीष चतरथ कांग्रेस के दिग्‍गज नेताओं में से एक हैं। मनीष चतरथ ने दिल्ली कांग्रेस में कई प्रमुख पदों की जिम्मेदारी संभाली है। कुछ समय पहले तक वह अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में पार्टी प्रभारी भी रहे। मनीष चतरथ और अलका लांबा ने सिर्फ इन्‍हीं सीटों पर चुनाव लड़ने से मना किया है या किसी भी सीट से चुनाव नहीं चाहते? अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।

दिल्‍ली चुनाव 2025 में कांग्रेस ने उतारे 47 प्रत्‍याशी

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए उम्‍मीदवार घोषित करने में आम आदमी पार्टी ने बाजी मार ली है। आप ने सभी 70 सीटों पर उम्‍मीदवार उतार दिए जबकि कांग्रेस ने दो सूची जारी करते हुए 47 सीटों पर प्रत्‍याशी घोषित किए हैं। भाजपा ने अभी तक एक भी उम्‍मीदवार को टिकट नहीं दिया।

दिल्‍ली चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस के 47 उम्मीदवारों की सूची (Delhi Chunav 2025 Congress Candidates full List)

पहली सूची के 21 उम्‍मीदवार

नरेला से अरुणा कुमारी
बुराड़ी से मंगेश त्यागी
आदर्श नगर से शिवांक सिंघल
बादली से देवेंद्र यादव
सुल्तानपुर माजरा से जय किशन
नागलोई जाट से रोहित चौधरी
सलीमगढ़ से प्रवीन जैन
वजीरपुर से रागिनी नायक
सदर बाजार से अनिल भारद्वाज
चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल
बल्लीमारान से हारून यूसुफ
तिलक नगर से पीएस बावा
द्वारका से आदर्श शास्त्री
नई दिल्ली से संदीप दीक्षित
कस्तूरबा नगर से अभिषेक दत्त
छतरपुर से राजेंद्र तंवर
अंबेडकर नगर से जय प्रकाश
ग्रेटर कैलाश से गार्वित सिंघवी
पटपड़गंज से अनिल कुमार
सीलमपुर से अब्दुल रहमान
मुस्तफाबाद से अली मेहदी

दूसरी सूची के 26 उम्‍मीदवार

रिठाला से सुशांत मिश्रा
मंगोलपुरी (एससी) से हनुमान चौहान
शकूर बस्ती से सतीश लूथरा
त्रिनगर से सतेंदर शर्मा
मटिया महल से आसिम अहमद खान
मोती नगर से राजेंद्र नामधारी
मादीपुर से (एससी) जेपी पंवार
राजौरी गार्डन से धर्मपाल चंदेला
उत्तम नगर से मुकेश शर्मा
मटियाला से रघुविंदर शौकीन
बिजवासन से देवेंदर सहरावत
दिल्ली कैंट से प्रदीप कुमार उपमन्यु
राजिंदर नगर से विनीत यादव
जंगपुरा से फरहाद सूरी
मालवीय नगर से जितेन्द्र कुमार कोचर
महरौली से पुष्पा सिंह
देवली से एससी राजेश चौहान
संगम से विहार हर्ष चौधरी
त्रिलोकपुरी से एससी अमरदीप
कोंडली से एससी अक्षय कुमार
लक्ष्मी नगर से सुमित शर्मा
कृष्णा नगर से गुरचरण सिंह राजू
सीमापुरी (एससी) से राजेश लिलोठिया
बाबरपुर से हाजी मोहम्मद इशराक खान
गोकलपुर से प्रमोद कुमार जयन्त
करावल नगर से डॉ. पीके मिश्रा

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आप के 70 उम्मीदवारों की सूची (Delhi Chunav 2025 AAP Candidates full List)

बुराड़ी से संजीव झा
बादली से अजेश यादव
रिठाला से मोहिंदर गोयल
बवाना से जय भगवान
सुल्तानपुर माजरा से मुकेश कुमार अहलावत
नांगलोई जाट से रघुविंदर शौकीन
शालीमार बाग से वंदना कुमारी
शकूरबस्ती से सत्येन्द्र कुमार जैन
त्रिनगर से प्रीति तोमर
वजीरपुर से राजेश गुप्ता
मॉडल टाउन से अखिलेश पति त्रिपाठी
सदर बाजार से सोमदत्त
मटिया महल से शोएब इक़बाल
बल्लीमारान से इमरान हुसैन
करोल बाग से विशेष रवि
मोती नगर से शिवचरण गोयल
हरि नगर से राज कुमारी ढिल्लों
राजौरी गार्डन से धनवती चंदेला
तिलक नगर से जरनैल सिंह
विकासपुरी से महिंदर यादव
उत्तम नगर से पूजा बालियान
द्वारका से विनय मिश्रा
दिल्ली छावनी से वीरेंद्र सिंह कादियान
राजिंदर नगर से दुर्गेश पाठक
नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल
कस्तूरबा नगर से रमेश पहलवान
मालवीय नगर से सोमनाथ भारती
आरके पुरम से प्रमिला टोकस
महरौली से नरेश यादव
अंबेडकर नगर से अजय दत्त
संगम विहार से दिनेश मोहनिया
ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज
कालकाजी से आतिशी
कोंडली से कुलदीप कुमार
बाबरपुर से गोपाल राय
गोकलपुर से सुरेंद्र कुमार
तुगलकाबाद से सहीराम
ओखला से अमानतुल्लाह खान
सीलमपुर से जुबैर चौधरी
मटियाला से सोमेश शौकीन
नरेला से दिनेश भारद्वाज
तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू
आदर्श नगर से मुकेश गोयल
मुंडका से जसबीर कालरा
जनकपुरी से प्रवीण कुमार
बिजवासन से सुरेंद्र भारद्वाज
पालम से जोगिंदर सोलंकी
देवली से प्रेम चौहान
त्रिलोकपुरी से अंजना पारचा
पटपड़गंज से अवध ओझा
कृष्णा नगर से विकास बग्गा
शाहदरा से जितेंद्र शंटी
मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान
मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक
रोहिणी से प्रदीप मित्तल
चांदनी चौक से प्रदीप सिंह साहनी
पटेल नगर से प्रवेश रतन
मादीपुर से राखी बिडलान
जंगपुरा से मनीष सिसोदिया
देवली से प्रेम कुमार चौहान
गांधी नगर से नवीन चौधरी
छतरपुर से ब्रह्म सिंह तंवर
किराड़ी से अनिल झा
विश्वास नगर से दीपक सिंघला
रोहतास नगर से सरिता सिंह
लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी
बदरपुर से राम सिंह
सीमापुरी से वीर सिंह धींगान
घोंडा से गौरव शर्मा
करावल नगर से मनोज त्यागी

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 की Top अन्‍य खबरें यहां नीचे पढ़ें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+