चीन के इशारे पर चीनी हैकर्स ने किया था एम्स का 5 सर्वर हैक, IFSO ने किया बड़ा दावा
एम्स के सर्वर को हैक करने को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। IFSO ने दावा किया है कि चीन के इशारे पर चीनी हैकर्स ने एम्स के 5 सर्वर को हैक किया था।
दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पर साइबर हमले ने लाखों मरीजों के निजी डाटा को लीक किया है। सूत्रों के मुताबिक एम्स के सर्वर पर चीनी हैकर्स की तरफ से हमला किया जा रहा है। चीनी संदिग्ध साइबर हमले की तरफ से अब तक कुल पांच मुख्य सर्वरों को निशाना बनाया जा चुका है। माना जा रहा है कि चुराए गए डाटा को डार्क वेब, इंटरनेट के एक छिपे हुए हिस्से पर बेचा गया था।

जानकारी के मुताबिक एम्स से चोरी हुए डेटा को लेकर डार्क वेब पर 1,600 से अधिक बार सर्च किया गया है। एम्स से हैकर्स की तरफ से जो डाटा चोरी किया गया है उनमें राजनेताओं और मशहूर हस्तियों सहित वीवीआईपी लोगों का विवरण शामिल है। IFSO के सूत्रों ने खुलासा किया है कि हैकर्स की तरफ से कुल पांच सर्वर को हैक किया गया था।
दावा यह भी किया जा रहा है कि हैकर्स की तरफ से एम्स से 200 करोड़ रुपए की अनुमानित क्रिप्टो करेंसी की भी मांग की गई है। वहीं, सर्वर डाउन रहने के कारण इमरजेंसी, आउट पेशेंट, इनपेशेंट और लेबोरेटरी विंग में रोगी देखभाल सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित हो रही हैं।
हालांकि, इस वक्त एम्स की तरफ से नेटवर्क सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। सर्वर और कंप्यूटर के लिए एंटीवायरस इंस्टाल किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक एम्स के 5,000 में से लगभग 1,200 कंप्यूटरों पर एंटी वायरस इंस्टाल किया गया है। वहीं, 50 में से 20 सर्वरों को स्कैन किया जा चुका है। जबकि अन्य को स्कैन करने के लिए 24 घंटे काम किया जा रहा है।
सर्वर हैक मामले की जांच कर रही है दिल्ली पुलिस
एम्स पर हुए साइबर अटैक की वजह से पूरे अस्पताल का कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। सर्वर हैक होने की वजह से ओपीडी समेत कई सेवाएं ठप हो गई थीं। इस पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। वहीं, इस साइबर अटैक की वजह से जांच भी सतर्क हो गईं हैं। आपको बता दें कि सर्वर ठप होने की वजह से कई मरीजों की जान भी खतरे में आ गई थी। मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने बताया कि प्रभावित सर्वरों की फोरेंसिक इमेज को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। वहीं, सर्वर को फिर से शुरू करने के लिए एम्स प्रशासन और अन्य एजेंसियों की तरफ से लगातार काम किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- AIIMS के बाद अब जल शक्ति मंत्रालय पर 'साइबर हमला', ट्विटर हैंडल हुआ हैक
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications