Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

केजरीवाल के पाकिस्तान वाले बयान पर बीजेपी का पलटवार, कहा- जब सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं तो...

नई दिल्ली, मई 26: दिल्ली में वैक्सीन की कमी को लेकर एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में आ रही वैक्सीन की कमी की जिम्मेदार मोदी सरकार हैं। केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर वैक्सीनेशन प्रोग्राम में जिम्मेदारी से दूर हटने का भी आरोप लगाया। साथ ही मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि कल को पाकिस्तान हमला कर दे तो केंद्र सरकार कहे क्या दिल्ली ने न्यूक्लियर बम बनाया है? जिस पर अब बीजेपी ने पलटवार किया है।

Recommended Video

    Vaccine पर Kejriwal का तंज- PAK युद्ध कर दे तो क्या राज्य अपने-अपने Tanks खरीदेंगे | वनइंडिया हिंदी
     Sambit Patra

    दरअसल, आज केजरीवाल ने दिल्ली सहित कई राज्यों में वैक्सीन की कमी को लेकर मोदी सरकार पर तंज सकते हुए कहा था कि अगर कल को पाकिस्तान युद्ध कर दे तो ये नहींं कहेंगे कि सारे राज्य अपना अपना देख लें। इसके साथ ही केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में युवाओं की वैक्सीन खत्म हो गई है वैक्सीन सेंटर 4 दिनों से बंद हैं। बुजुर्गों की डोज भी खत्म है। केंद्र सरकार को लिखा है लेकिन अभी तक वैक्सीन आई नहीं है।

    केजरीवाल के बयान पर अब बीजेपी नेता संबित पात्रा ने पलटवार किया है। संबित पात्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई में पाकिस्तान को लाने की कोशिश की। मैं आपको बताना चाहता हूं कि किसी भी राज्य को अपने हथियार खुद विकसित नहीं करने होंगे। दुख की बात यह है कि जब हम पाकिस्तान के खिलाफ लड़ते हैं... सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं, उस समय भी आपने राजनीति की और सबूत मांगे।

    वहीं बीजेपी प्रवक्ता ने वैक्सीन की कमी पर बताया कि आज 2 बार हमने टीवी पर अरविंद केजरीवाल को देखा है, दोनों ही बार वो झूठ, भ्रम, क्रेडिट की राजनीति करते नजर आए। आप कह रहे हैं दिल्ली के पास वैक्सीन नहीं है। लेकिन दिल्ली सरकार के पास आज भी 1.5 लाख से अधिक वैक्सीन है। आप इसका सही से प्रबंधन करें।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+