Badli Delhi Assembly Election Results 2025: दिल्ली में बादली सीट पर दीपक चौधरी 15163 वोटों से जीते
Badli Delhi Assembly Election Results 2025: बादली सीट पर भाजपा के AAHIR DEEPAK CHAUDHARYY ने 61192, आम आदमी पार्टी के AJESH YADAV ने 46029 और DEVENDER YADAV ने 41071 वोट हासिल किए। दीपक चौधरी 15163 वोटों से जीते।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 8 फरवरी को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई, जिसके शुरुआती रुझानों में बादली सीट पर कांग्रेस चली रही थी, मगर बाद में कांग्रेस के देवेंद्र यादव ने सारी बढ़त खो दी और चुनाव हार गए।
यह भी पढ़ें- New Delhi Chunav Result 2025 LIVE: नई दिल्ली सीट पर BJP के प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर बनाई बढ़त

बादली विधानसभा चुनाव परिणाम
2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP के अजेश यादव ने बादली में 29,094 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें 69,427 वोट मिले, यानी 49.65% वोट शेयर हासिल किया। उन्होंने भाजपा के विजय कुमार भगत को हराया, जिन्हें 40,333 वोट या कुल 28.84% वोट मिले।
2015 के चुनाव में भी अजेश यादव ने जीत दर्ज की थी। उस चुनाव वर्ष में उन्होंने कांग्रेस के देवेंद्र यादव को 35,376 वोटों से हराया था। अजेश कुमार यादव को 72,795 वोट मिले थे, जबकि देवेंद्र यादव को 37,419 वोट मिले थे।
तब से भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं। हालांकि, आप ने बादली से अजेश यादव को ही अपना उम्मीदवार बनाया है।
जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या कांग्रेस बादली में अपनी बढ़त बरकरार रख पाती है या किसी अन्य पार्टी के पक्ष में रुझान बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें- Kalkaji Chunav Result 2025 Live: कालकाजी सीट चुनाव परिणाम, CM आतिशी मार्लेना पिछड़ गईं
यह भी पढ़ें- Jangpura Chunav Result 2025 LIVE: जंगपुरा के चुनाव नतीजे, सीट बदलकर फंसे मनीष सिसोदिया, चल रहे पीछे
बादली विधानसभा क्षेत्र दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित है और उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। इस क्षेत्र में स्वरूप नगर, स्वामी श्रद्धानंद कॉलोनी, बादली गांव, भलस्वा डेरी, जहांगीर पुरी, समयपुर, सिरसपुर, यादव नगर, जीवन पार्क आदि प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।
बादली विधानसभा सीट पर पहला चुनाव 1972 में हुआ था, जिसमें कांग्रेस के मूल चंद विजयी हुए थे। इसके बाद, 1993 से 2003 तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जय भगवान अग्रवाल ने लगातार तीन बार जीत हासिल की। 2008 में कांग्रेस के देवेंद्र यादव ने इस सीट पर जीत दर्ज की। 2013 में भी देवेंद्र यादव ने कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की। 2015 में आम आदमी पार्टी (आप) के अजेश यादव ने कांग्रेस के देवेंद्र यादव को हराकर इस सीट पर कब्जा किया और 2020 में भी अपनी जीत दोहराई।
2025 के चुनाव में, बादली सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला, जिसमें आप के मौजूदा विधायक अजेश यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, और भाजपा के दीपक चौधरी प्रमुख उम्मीदवार।












Click it and Unblock the Notifications