Harmanpreet Kaur की टीम को हार के बावजूद मिली Olympics में एंट्री! आखिर क्या है ICC का नियम?

Harmanpreet Kaur qualify for 2028 Olympics: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर बेहद निराशाजनक रहा। अपने आखिरी ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया से 6 विकेट से हारकर हरमनप्रीत कौर की सेना टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। लेकिन इस बड़े झटके के बीच भारतीय फैंस के लिए एक जश्न मनाने वाली खबर आई है। वर्ल्ड कप से बाहर होने के बावजूद भारतीय महिला टीम ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 (LA28) के लिए आधिकारिक तौर पर क्वालिफाई कर लिया है।

भारत को कैसे मिला ओलंपिक का टिकट? (Harmanpreet Kaur qualify for 2028 Olympics)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सोमवार को ओलंपिक क्वालिफिकेशन नियमों की घोषणा की। जिसके तहत भारत को यह बड़ी कामयाबी मिली है। गौरतलब है कि ओलंपिक में क्रिकेट की 128 साल बाद वापसी हो रही है। आईसीसी के नए नियमों के मुताबिक ओलंपिक 2028 में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में केवल 6-6 टीमें ही हिस्सा लेंगी। इसमें महाद्वीपीय कोटा प्रणाली लागू की गई है, जिसके तहत एशिया, अफ्रीका, यूरोप और ओशिनिया महाद्वीप से वर्ल्ड कप में सबसे आगे रहने वाली एक-एक योग्य टीम को सीधे एंट्री मिलनी थी।

Harmanpreet Kaur 1

भारतीय टीम भले ही सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी, लेकिन वह मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहे सभी एशियाई देशों (जैसे पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश) में सबसे शीर्ष स्थान पर रही। एशिया की नंबर-1 टीम होने के नाते भारत को इस महाद्वीप का इकलौता ऑटोमैटिक स्लॉट मिल गया। नियमों के आधार पर दुनिया की पहली 4 टीमों ने ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया है।

बचे 2 स्थानों का फैसला कैसे होगा?

अमेरिका को मेजबान होने के नाते सीधा मौका मिल सकता है, बशर्ते वे 30 जून से 31 दिसंबर के बीच आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप-15 में जगह बना लें। यदि वे ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो 1 मार्च 2027 तक रैंकिंग में शीर्ष पर रहने वाली (गैर-क्वालिफाइड) टीम को यह जगह मिलेगी। आखिरी स्थान का फैसला साल 2027 में होने वाले एक विशेष आईसीसी ओलंपिक क्वालिफायर टूर्नामेंट के जरिए होगा, जिसमें 8 टीमें हिस्सा लेंगी।

IPL के सिक्स मास्टर्स की आयरलैंड में खुली पोल, सीरीज में किसने मारे ज्यादा छक्के, बुरा हुआ भारतीयों का हाल
IPL के सिक्स मास्टर्स की आयरलैंड में खुली पोल, सीरीज में किसने मारे ज्यादा छक्के, बुरा हुआ भारतीयों का हाल

वेस्टइंडीज के लिए अलग नियम

ओलंपिक में वेस्टइंडीज एक संयुक्त टीम के रूप में हिस्सा नहीं ले सकता क्योंकि वे ओलंपिक में अलग-अलग देशों के तौर पर खेलते हैं। आईसीसी के अनुसार, यदि वे रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई करते हैं, तो कैरेबियाई देशों के बीच एक अलग टूर्नामेंट कराया जाएगा। उसमें जीतने वाले किसी एक विशेष देश को ही ओलंपिक क्वालिफायर खेलने का मौका मिलेगा।

IND vs IRE: 'अब तो वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका दे दो', टीम इंडिया की हार पर भड़के रितेश देशमुख
IND vs IRE: 'अब तो वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका दे दो', टीम इंडिया की हार पर भड़के रितेश देशमुख

भारत के साथ इन 4 टीमों की जगह पक्की

भारत (एशिया महाद्वीप से सर्वश्रेष्ठ)
ऑस्ट्रेलिया (ओशिनिया महाद्वीप से सर्वश्रेष्ठ)
दक्षिण अफ्रीका (अफ्रीका महाद्वीप से सर्वश्रेष्ठ)
ग्रेट ब्रिटेन/इंग्लैंड (यूरोप महाद्वीप से सर्वश्रेष्ठ)

IND vs IRE: याद है पिछला जख्म? आयरलैंड से पहले इस देश ने चटाई थी धूल, खत्म हुआ भारत का गोल्डन एरा
IND vs IRE: याद है पिछला जख्म? आयरलैंड से पहले इस देश ने चटाई थी धूल, खत्म हुआ भारत का गोल्डन एरा
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+