Ketan Agarwal को 400 फीट खाई में फेंकने वाली मंगेतर Siya बच जाएगी? वकील की 5 दलीलों से पुलिस थ्योरी को चुनौती?

Pune Ketan Agarwal Murder Case Updates: पुणे के लोहागढ़ किले में 18 जून को केतन अग्रवाल की कथित हत्या का मामला कोर्ट में पहुंचते ही गरमाया हुआ है। मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को सोमवार (29 जून) को अदालत ने 3 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस साजिश साबित करने के लिए सबूत जुटा रही है, लेकिन सिया के वकील विपुल दुशिंग ने पुलिस की थ्योरी पर एक-एक कर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या सिया बच निकलेगी या पुलिस की मजबूत जांच जीत जाएगी? इस एक्सप्लेनर में पूरी कहानी विस्तार से समझिए...

ketan-agarwal-murder-case

Ketan Agarwal Murder Case Pune Police Theory: पूर्व नियोजित साजिश और इशारा

पुणे ग्रामीण पुलिस का दावा है कि सिया गोयल ने चेतन चौधरी को पहले से तय संकेत दिया था। घटना वाले दिन सिया ने जमीन पर बैठकर पानी पिया, जो इशारा था। इसके बाद चेतन ने केतन को 400 फीट गहरी खाई में धकेल दिया। पुलिस के अनुसार, यह इशारा इसलिए दिया गया, ताकि केतन गिरते समय सिया की पहुंच से बाहर रहे और सहारा न ले सके।

ketan-agarwal-murder-case

Ketan Agarwal Murder Case Evidence List: मुख्य सबूत पुलिस के पास:

  • घटना से एक दिन पहले लुल्लानगर कैफे में दोनों की बैठक (सीसीटीवी फुटेज)।
  • सिया द्वारा अपराध स्थल का रीक्रिएशन (रविवार को किले में डमी के साथ)।
  • चेतन द्वारा इस्तेमाल स्कूटर जब्त (टोल प्लाजा से बचने के लिए)।
  • चेतन का 640 मिनट (लगभग 10 घंटे) इंटरनेट ब्लैकआउट।
  • चेतन द्वारा वारदात के दिन कपड़े बदलना (हुडी टी-शर्ट)।
  • सिया-चेतन के बीच 2004 फोन कॉल्स।

पुलिस का मानना है कि अक्टूबर 2025 से सिया-चेतन का रिश्ता था और सिया शादी नहीं करना चाहती थी। बदनामी के डर से हत्या की साजिश रची गई।

Siya Goyal Lawyer Vipul दुशिंग की दलीलें: पुलिस थ्योरी पर तीखा हमला

ketan-agarwal-murder-case

सिया के वकील विपुल दुशिंग ने अदालत में और मीडिया में पुलिस के दावों को चुनौती दी है। उनकी कुछ अहम दलीलें इस प्रकार हैं:_

1. 'चार बार उसी जगह ले जाना अजीब है'

वकील का कहना है कि अगर सिया केतन को मारना चाहती थी तो उसे चार बार उसी लोकेशन पर क्यों ले जाती? यह मुझे मुमकिन नहीं लगता। उन्होंने इसे दुर्घटना का कोण बताते हुए कहा कि कई बार ट्रैकिंग पर जाते हुए ऐसे हादसे हो जाते हैं।

2. मीम्स और सोशल मीडिया पर व्यंग्य

विपुल ने कहा, 'मैंने मीम्स देखे हैं, जिसमें लोग कह रहे हैं कि जीवनसाथी के साथ पहाड़ी पर न जाएं, धक्का लग सकता है।' उन्होंने जोर देकर कहा कि पूरी घटना को दुर्घटना के नजरिए से देखा जाना चाहिए।

3. दोस्ती की जानकारी परिवार को थी

एफआईआर में शिकायतकर्ता ने खुद सिया और चेतन को दोस्त बताया है। वकील के अनुसार, अगर परिवार को दोस्ती की जानकारी थी और आपत्ति नहीं की गई तो इसे रोमांटिक रिलेशन साबित करना मुश्किल है।

4. पुलिस कस्टडी का विरोध

वकील ने कस्टडी बढ़ाने का विरोध किया। उनका तर्क है कि सिया 20 वर्षीय लड़की है, उसने पुलिस को पूरा सहयोग किया है, परिवार के सदस्यों ने बयान दिए हैं। अब पर्याप्त पूछताछ हो चुकी है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाना चाहिए, न कि पुलिस हिरासत में।

5. सबूतों की मजबूती पर सवाल

वकील सबूतों की चेन, टाइमलाइन और इंटेंट (इरादा) पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपों को ट्रायल में साबित किया जाना चाहिए, सिर्फ शक के आधार पर कोई सजा नहीं दी जा सकती।

अदालत का फैसला: हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ी

ketan-agarwal-murder-case

सोमवार (29 जून) को पुणे ग्रामीण अदालत ने दोनों आरोपियों की हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ा दी। पुलिस आगे और सबूत जुटाने, चेतन का रीक्रिएशन कराने और डिजिटल फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

महाराष्ट्र सरकार ने मामले की तेज सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की मंजूरी दे दी है। वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है। यह फैसला केतन के पिता विशाल अग्रवाल की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद आया।

मई में क्यों गई थी सिया उदयपुर और किसके साथ?

केस में एक और ट्विस्ट: हत्या से पहले मई में सिया उदयपुर गई थी। पुलिस इसे चेतन के साथ रोमांटिक ट्रिप मान रही थी। सिया की मां पूजा गोयल ने सफाई दी कि सिया अपनी दोस्त की शादी में गई थी। चेतन साथ नहीं था और सिया ने केतन को बताया था कि चेतन सिर्फ दोस्त है।

Who Is Siya Goyal: 12वीं फेल, बेकिंग बिजनेस

पिछली रिपोर्ट्स में पूजा गोयल ने बताया था कि सिया 12वीं पास नहीं हुई थी। परिवार ने यह बात केतन के परिवार को सगाई से पहले बता दी थी। सिया ने घर पर बेकरी बिजनेस शुरू किया था। सोशल मीडिया पर उसके बिजनेस को लेकर मीम्स वायरल हैं।

Who Is Chetan Chaudhary: कौन है?

चेतन क्रिकेट प्रेमी है। उसके घर में सैकड़ों ट्रॉफियां हैं। पुलिस का दावा है कि उसने पहचान छिपाने के लिए वारदात के दिन कपड़े बदले। वकील पक्ष इसे सामान्य बात बता सकता है।

कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि शुरुआती स्टेज में कस्टडी बढ़ना पुलिस के पक्ष में है, लेकिन ट्रायल में सबूतों की बारीकी से जांच होगी। अगर वकील पुलिस की टाइमलाइन या इंटेंट में सेंध लगाने में सफल रहे तो सिया को राहत मिल सकती है।केतन अग्रवाल हत्याकांड प्रेम त्रिकोण, साजिश और कानूनी दांव-पेंच का मिश्रण बन गया है। पुलिस सबूतों के साथ आगे बढ़ रही है तो सिया के वकील हर दावे पर सवाल उठा रहे हैं। 3 जुलाई को अगली सुनवाई में और अपडेट्स आने की उम्मीद है।

Ketan Agarwal Case: केतन को 400 फीट गहरी खाई में फेंकने वाली मंगेतर 12वीं फेल? मां ने खोले Siya के गहरे राज!
Ketan Agarwal Case: केतन को 400 फीट गहरी खाई में फेंकने वाली मंगेतर 12वीं फेल? मां ने खोले Siya के गहरे राज!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+