दिव्यांग लेडी को दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर नहीं मिली एंट्री, व्हील चेयर भी लिया! CISF ने लिया बड़ा एक्शन
दिल्ली में स्कूलों को बम को उड़ाने की कथित धमकी को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में पूरा सुरक्षा तंत्र सख्त हो गया। एयरपोर्ट, मेट्रो और बस स्टेशनों सभी सभी आवागमन के स्थलों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा बलों की खासी मुस्तैदी रही। इस बीच व्हील चेयर का इस्तेमाल करने वाली एक महिला को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने ब्लू लाइन के सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के चेक-इन एरिया से बाहर ही रोक दिया। सुरक्षा कारणों से महिला की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान लेडी ने सुरक्षा बलों की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
सीआईएसएफ ने जिस दिव्यांग महिला अंजू को मेट्रो स्टेशन में प्रवेश से रोका वो एक पैरा तीरंदाज है। सीआ व्हील चेयर के साथ मेट्रो में सफर करने जा रही हैं, इससे पहले उन्होंने कई बार मेट्रो स्टेशन में व्हील चेयर के साथ एंट्री ली थी।

महिला की चेकिंग और मेट्रो में प्रवेश से रोके जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें अंजू ने सिक्योरिटी से ये पूछते हुए सुना जा सकता है, "अगर मुझे अपनी इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर को छोड़कर डीएमआरसी द्वारा उपलब्ध कराई गई दूसरी व्हीलचेयर पर जाना पड़े, तो मुझे यकीन नहीं है कि मेरी मेट्रो यात्रा पूरी होने के बाद क्या होगा। डीएमआरसी मुझे स्टेशन के बाहर व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं कराएगा, तो मैं यात्रा कैसे करूंगी?"
पैरा तीरंदाज लेडी अंजू दिल्ली के मयूर विहार की रहने वाली हैं। उन्होंने कहा, ऐसा नहीं होता कि इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर वाले लोगों को मेट्रो में यात्रा करने की अनुमति नहीं है। हमने अपने कई पैरा खिलाड़ियों को ये व्हीलचेयर प्रदान की हैं। उनमें से कुछ ने सीआईएसएफ सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें रोकने की शिकायत की है, लेकिन अंततः उन्होंने उन्हें यात्रा करने की अनुमति दे दी है। हालांकि, अंजू को अत्यधिक दुर्व्यवहार का शिकार होना पड़ा। हमारा संगठन अंजू का मामला विकलांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम के तहत विकलांग व्यक्तियों के मुख्य आयुक्त के पास दर्ज करवाएगा।
वहीं दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक, "जिस व्हीलचेयर का इस्तेमाल किया जा रहा था वह तीन टायरों वाली एक बड़ी व्हीलचेयर थी, जो एक ई-स्कूटर की तरह थी। इसे स्कैन नहीं किया जा सका. बम की धमकी वाले मेल के कारण, सीआईएसएफ कर्मचारियों को हाई अलर्ट पर रहने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था कि हमारे सुरक्षा उपकरणों के माध्यम से स्कैन न की जा सकने वाली किसी भी चीज़ की अनुमति न दी जाए। यहां तक कि व्हीलचेयर का अलग किया जा सकने वाला अगला हिस्सा भी स्कैन करने के लिए बहुत बड़ा था।"
सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक व्हील चेयर एक इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर का डिजाइजन, ई-बाइक जैसा दिखता है, जिससे गड़बड़ी हो सकती है। मेट्रो स्टेशन पर इसलिए अनुमति नहीं दी गई, क्योंकि मेट्रो में ई-बाइक की अनुमति नहीं देने के निर्देश हैं।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप?












Click it and Unblock the Notifications