'विग्नेश मेरे ऑफिस में था और हम करीब आ गए थे', फेमस एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, सालों बाद सामने आया ऐसा सच
Sona Heiden: तमिल और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में अपने ग्लैमरस अंदाज और आइटम सॉन्ग्स से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सोना हेडन एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सोना हेडन ने अपनी निजी जिंदगी और फिल्मी दुनिया से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए। खास बात ये रही कि उन्होंने साउथ इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर विग्नेश शिवन के साथ अपने पुराने रिश्ते और खास बॉन्ड को लेकर खुलकर बात की।
विग्नेश शिवन और सोना हेडन का रिश्ता
सोना हेडन का दावा है कि करियर के शुरुआती दिनों में विग्नेश शिवन उनके ऑफिस में काम किया करते थे और उसी दौरान दोनों के बीच एक गहरा रिश्ता बन गया था। दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक हलचल मचा दी है।

'विग्नेश मेरे ऑफिस में थे और हम करीब आ गए थे'
-इंटरव्यू के दौरान सोना हेडन ने बताया कि विग्नेश शिवन ने करीब तीन साल तक उनके ऑफिस में काम किया था। उस दौर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि विग्नेश ने हर कदम पर उनका साथ दिया था और दोनों के बीच काफी करीबी दोस्ती हो गई थी।
-सोना हेडन ने कहा- हम दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे। सच कहूं तो मुझे उनसे प्यार हो गया था। हमारे बीच एक खास बॉन्ड था लेकिन बाद में वह बिना किसी लड़ाई-झगड़े के मेरी जिंदगी से दूर चले गए।
-हालांकि सोना ने ये भी साफ किया कि वह विग्नेश शिवन के खिलाफ कोई शिकायत नहीं रखतीं। उनके मुताबिक विग्नेश एक अच्छे इंसान हैं और जिंदगी के बदलते हालात लोगों को अलग रास्तों पर ले जाते हैं।
नयनतारा के लिए जताई गहरी इज्जत
-जहां एक तरफ सोना हेडन ने अपने पुराने रिश्ते पर खुलकर बात की, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने नयनतारा के लिए भी काफी सम्मान जताया। उन्होंने कहा कि नयनतारा की मेहनत और संघर्ष उन्हें हमेशा प्रेरित करती है।
-सोना ने कहा- मैं भी एक महिला हूं और जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना कर चुकी हूं। नयनतारा ने भी अपने करियर में काफी प्रेशर और चुनौतियां झेली हैं, इसलिए मैं हमेशा उनकी जर्नी की तारीफ करती हूं।
-सोना हेडन ने ये भी कहा कि हर किसी पर भरोसा करना आसान नहीं होता लेकिन विग्नेश शिवन उन गिने-चुने लोगों में शामिल रहे हैं जिनसे वह कभी खुलकर अपनी बातें शेयर कर पाईं।
अपनी जिंदगी पर बायोपिक बनाना चाहती हैं सोना हेडन
-इंटरव्यू में सोना हेडन ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक और बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि अब वह अपनी निजी जिंदगी पर आधारित बायोपिक बनाने की तैयारी कर रही हैं।
-सोना हेडन के मुताबिक लोगों ने अब तक उनके बारे में जो कुछ सुना है, वह पूरी सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा- मेरी जिंदगी में जो कुछ हुआ, वह इतना आसान नहीं कि हर किसी को बता सकूं, इसलिए अब मैं अपनी कहानी खुद दुनिया के सामने लाना चाहती हूं।
-सोना हेडन ने आगे कहा कि उनकी बायोपिक में ऐसे कई सच सामने आएंगे जिनसे लोग अब तक अनजान हैं। हालांकि उन्होंने फिलहाल इसके बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया।
फिल्मों से लेकर विवादों तक चर्चा में रहीं सोना हेडन
सोना हेडन लंबे समय तक तमिल और मलयालम इंडस्ट्री का चर्चित चेहरा रही हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और अपने बोल्ड अंदाज की वजह से खूब सुर्खियां बटोरीं। वहीं विग्नेश शिवन ने फिल्म पोडा पोडी से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। बाद में फिल्म नानुम राउडी दान के दौरान उनकी नजदीकियां नयनतारा से बढ़ीं और दोनों ने शादी कर ली।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा इंटरव्यू
सोना हेडन के इस इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई उनके साहस की तारीफ कर रहा है तो कोई उनके पुराने रिश्ते को लेकर चर्चा कर रहा है। वहीं उनकी आने वाली बायोपिक को लेकर भी फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।













Click it and Unblock the Notifications