VIDEO: मंच पर फूट-फूटकर रो पड़ीं आप की MLA अलका लांबा, PM मोदी को सुनाई खरी-खोटी
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग का अध्य़क्ष स्वाति मालीवाल कई 5 दिनों से अनशन पर बैठी हुईं हैं। इस दौरान दिल्ली की आप विधायक अलका लांबा उनके अनशन में शामिल होने के मंगलवार को पहुंची। वहां पर अलका लांबा ने पीएम मोदी को जमकर खरी खोटी सुनाई। स्वाति के अनशन का जिक्र करते अलका लांबा भावुक हो गई। अपनी बात करने के दौरान वे कई बार के भावुक हुईं। अलका लांबा ने पीएम मोदी को तानाशाह की संज्ञा देते हुए जमकर निशाने पर लिया। कई दिनों से कुछ नहीं खाने-पीने की वजह से स्वाति मालीवाल की तबीयत भी धीरे-धीरे बिगड़ रही है।

अलका लांबा ने पीएम को हमला बोलते हुए कहा कि, मैं स्वाति को दूर से खड़ी देख रही थी। हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी कि उनसे आंख मिला सकूं। पांच दिन से एक बेटी ने कुछ नहीं खाया। आखिर वो यहां किसके लिए बैठी हैं? स्वाति देश की बेटी के गुनहगारों के लिए फांसी मांग रही है, लेकिन देश के शासक तानाशाह को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा पर निशाना साधते हुए अलका लांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री लाखों का सूट पहनकर विदेश यात्रा पर चले गए लेकिन हमारी बेटियों को अपने पीछे इसी तरह आंसूओं में पीड़ा देकर चले गए। उम्मीद की थी कि जाने से पहले इस बेटी के पत्र का जवाब देकर जाएंगे। लेकिन देश के शासक ने जवाब देना भी जरूर नहीं समझा। एक बार अपने पास बुला लेते एक बार इस बेटी की सिर पर हाथ रखकर यकीन दिला जाते की चिंता मत करो न्याय मिलेगा।
अलका लांबा ने कहा कि यूएन में देश की थू-थू हो रही है। कई देश अपने पर्यटकों को भारत भेज नहीं रहे हैं। वे डर रहे हैं कि कहीं उनके नागरिकों के साथ भी ऐसी घटनाएं ना हो जाएं।
ये भी पढ़ें- बड़ी बहन, छोटी बहन को साथ लेकर गई प्रेमी से मिलने, पढ़िए चर्चित डबल मर्डर का खुलासा
ये भी पढ़ें- अपनी निजी जिंदगी पर मलाइका अरोड़ा ने दिया बोल्ड बयान, शरमा गईं बहन भी
ये भी पढ़ें- उन्नाव रेप केस में सीबीआई जांच में हुआ बड़ा खुलासा, सामने आया पुलिस का फर्जीवाड़ा












Click it and Unblock the Notifications