अपनी निजी जिंदगी पर मलाइका अरोड़ा ने दिया बोल्ड बयान, शरमा गईं बहन भी
अपने बोल्ड स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानीं जाने वालीं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इस बार अपने बोल्ड बयान के कारण चर्चा में हैं। एक टीवी शो के दौरान मलाइका ने कुछ ऐसे खुलासे कर दिए कि पास में बैठीं उनकी बहन और शो की होस्ट भी शरमा गईं।

मुंबई। अपने बोल्ड स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानीं जाने वालीं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इस बार अपने बोल्ड बयान के कारण चर्चा में हैं। एक टीवी शो के दौरान मलाइका ने कुछ ऐसे खुलासे कर दिए कि पास में बैठीं उनकी बहन और शो की होस्ट भी शरमा गईं। मलाइका ने इस शो में खुलासा किया उन्हें किस तरह के मर्द पसंद हैं, और तो और उन्होंने अपनी बहन अमृता को लेकर भी काफी कुछ बोल डाला।

तो ऐसे लड़के पसंद हैं मलाइका को
मलाइका अपनी बहन अमृता के साथ कलर्स इनफिनिटी के शो वोग बीएफएफ में आईं थीं। इस शो में मलाइका ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई खुलासे किए। उन्होंने शो में सिर्फ अपने ही नहीं, बल्कि बहन अमृता की निजी जिंदगी के बारे में भी कई बातें बोल डालीं। लड़कों के सवाल पर मलाइका ने कहा कि उन्हें 'गेम नाइट, दाढ़ी वाले और फनी लड़के' काफी पसंद हैं।

अमृता कि पर्सनल लाइफ पर मलाइका ने कहा ये
मलाइका ने इस शो में अपनी सेक्स लाइफ को लेकर भी कुछ खुलासे किए। शो की होस्ट नेहा धूपिया ने अरोड़ा बहनों से और भी कई सवाल किए। जब नेहा ने अमृता से पूछा कि वो आखिरी बार सिंगल कब थीं, तो इसका जवाब मलाइका ने दिया। मलाइका ने कहा कि अमृता अपनी जिंदगी में कभी भी सिंगल नहीं रही हैं। मलाइका और अमृता दोनों ही काफी फैशनेबल हैं।

अरोड़ा बहनों में है गजब की अंडरस्टैंडिंग
इसपर जब नेहा ने उनसे पूछा कि तैयार होने में कौन ज्यादा वक्त लेता है तो मलाइका ने कहा, 'मेरी बहन।' तभी अमृता तुरंत बोल पड़ीं, 'झूठ! दरअसल हम दोनों में से कोई भी ज्यादा वक्त नहीं लेता। हमें मालूम होता है कि हमें क्या पहनना है। हम तैयार रहते हैं।' मलाइका अरोड़ा ने एक्टर अरबाज खान से शादी की थी लेकिन दो साल पहले दोनों का तलाक हो गया। दोनों का एक बेटा भी है। वहीं अमृता ने होटल मालिक शकील लदाक से शादी की है। उनके भी दो बेटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications