पीएम मोदी का आज दिल्ली में रोड शो, कई रास्तों को किया गया बंद, कुछ का रूट डायवर्ट
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी का आज दिल्ली में रोड शो होगा, जिसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रूट को डायवर्ट किया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी की है जिसमे कहा गया है कि कुछ सड़कें बंद रहेंगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में शामिल होने से पहले आज प्रधानमंत्री का दिल्ली में एक रोड शो भी होगा, जिसको देखते हुए दिल्ली के ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। दरअसल आज से कई स्कूल फिर से खुल रहे हैं, ऐसे में पीएम मोदी के रोडशो को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी की है जिसमे कहा गया है कि कुछ सड़कें बंद रहेंगी जबकि कुछ का दूसरी तरफ डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 3 बजे से रोड शो में हिस्सा लेंगे।
इन रास्तों से ना गुजरें
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवायजरी में कहा गया है कि पार्लियामेंट स्ट्रीट की कुछ सड़कें बंद रहेंगी। यह दोपहर से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगी। लोगों से कहा गया है कि वह इन रास्तों सो होकर ना गुजरें
बाबा खड़ग सिंह मार्ग
कनाट प्लेस
शंकर रोड
मिंटो रोड
मंदिर मार्ग
बाराखंबा रोड
पंचकुइयां रोड
रायसीना रोड
टॉलस्टॉय रोड
जनपथ
फिरोजशाह रोड
डीजीबी रोड
चेम्सफोर्ड रोड
भाई वीर सिंह मार्ग
डीडीयू मार्ग
रंजीत सिंह मार्ग फ्लाइओवर
ताकटोरा रोड
पंडित पंत मार्ग
इन जंक्शन का रूट बदला रहेगा
गुरुद्वारा रकाब गंज
जंतर मंतर रोड जंक्शन
संसद मार्ग जंक्शन
केजी मार्ग जंक्शन
ये रास्ते रहेंगे बंद
जनपथ से संसद मार्ग
रेल भवन से संसद मार्ग
जंतर-मंतर रोड
बंगला साहिब लेन












Click it and Unblock the Notifications