Vishnu Deo Sai Net worth: जानिए छत्तीसगढ़ के सीएम के पास है कितनी संपत्ति? कितने का है कर्ज?
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने चुनाव परिणाम की घोषणा के 7 दिनों बाद मुख्यमंत्री का नाम तय कर लिया है। आज विधायक दल की बैठक में विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ का नया सीएम चुना गया।
चार बार लोकसभा सदस्य के साथ-साथ मोदी की पहली कैबिनेट में मंत्री रह चुके विष्णु देव साय आदिवासी समाज से आते हैं। वो दो बार विधायक और दो बार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। आइए जानते हैं छत्तीसगढ़ के सीएम के पास क्या-क्या संपत्ति है। विष्णु देव साय की नेटवर्थ कितनी है।

3 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान जो एफिडेबिट चुनाव आयोग में जमा कराई थी उस के मुताबिक, उनके पास 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। Myneta.com के अनुसार, हलफनामे में दी गई जानकारी में विष्णुदेव साय और उनकी फैमिली के पास कुल 3,80,81,550 रुपए की संपत्ति है। जबकि कुल 65,81,921 रुपए की देनदारी है।
कितनी है कुल नेटवर्थ?
विष्णु डॉ साय की नेटवर्थ की बात करें तो उनके पास 3.5 लाख रुपये का कैश, जबकि पत्नी के पास 2.25 लाख रुपये का कैश मौजूद है। जबकि पूरी फैमिली के पास कुल 8.5 लाख रुपए कैश हैं। इसके अलावा साय के बैंक ऑफ बड़ौदा अकाउंट में एक लाख रुपए, सीजी राज्य ग्रामीण बैंक में 82 हजार रुपए, एसबीआई अकाउंट में 15,99,418 रुपए और इंडियन बैंक अकाउंट में महज 2 हजार रुपए हैं। वहीं, उनकी पत्नी के राज्य ग्रामीण बैंक खाते में 10.9 लाख रुपए जमा हैं।
कितनी ज्वेलरी के हैं मालिक?
छत्तीसगढ़ के नए सीएम ने शेयर, बॉन्ड्स या NSS, पोस्टल सेविंग में किसी भी तरह का कोई निवेश नहीं किया हुआ है। हालांकि, उन्होंने LIC की एक पॉलिसी में निवेश किया हुआ है। ज्वैलरी की बात करें तो उनके पास 450 ग्राम सोना, 2 किलोग्राम चांदी और 5 रत्ती की एक डायमंड रिंग है। पूरी ज्वेलरी की वैल्यू करीब 30 लाख रुपए है। इसके अलावा उनकी पत्नी के पास 200 ग्राम सोना और 3 किलोग्राम चांदी है। विष्णु देव साय के नाम पर कोई कार नहीं है। उनके पास दो ट्रैक्टर जरूर हैं, जिनकी वैल्यू करीब 11 लाख रुपए बताई गई है।
साय के नाम पर है 2 लोन
साय के पास 58,43,700 रुपए के बराबर की खेती योग्य जमीन है। इसके अलावा 27,21,000 रुपए के लगभग की बिना खेती लायक जमीन है। उनके नाम से जशपुर में एक कॉमर्शियल बिल्डिंग है, जिसकी वैल्यू 20,00,000 रुपए बताई गई है। इसके अलावा साय के पास 1,50,00,000 रुपए कीमत वाले दो घर हैं। इन सभी संपत्ति के अलावा विष्णु देव साय के नाम पर दो लोन भी हैं। इनमें एक लगभग 7 लाख रुपए का एग्रीकल्चर लोन है जो एसबीआई से लिया गया है। जबकि एसबीआई से उन्होंने करीब 49 लाख रुपए का होम लोन भी लिया हुआ है।
यह देखें: मायावती ने आकाश आनंद को बनाया उत्तराधिकारी, जानिए कितनी है यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री की नेटवर्थ












Click it and Unblock the Notifications