मायावती ने आकाश आनंद को बनाया उत्तराधिकारी, जानिए कितनी है यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री की नेटवर्थ
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने लखनऊ में पार्टी मीटिंग के दौरान अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपनी विरासत सौंपी है।
मायावती आज सुबह बैठक में आकाश आनंद के साथ पहुंची। हाल ही में बसपा ने चार राज्यों की जिम्मेदारी आकाश आनंद को सौंपी थी। पिछले 6 सालों में आकाश की सक्रियता पार्टी में बढ़ी है। आकाश आनंद मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री के पास कितनी संपत्ति?
एक ऐसा वक्त था जब मायावती का नाम देश के सबसे आमिर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में सुमार था। मायावती के नेटवर्थ की चर्चा भी अक्सर होती रहती है। विकिपीडिया के अनुसार 2012 (राज्यसभा) के चुनावी हलफनामे के अनुसार, मायावती के पास ₹111.64 करोड़ की संपत्ति और ₹87.68 लाख (0.87 करोड़) की देनदारियां हैं।
कुमारी मायावती जिन्होंने उत्तर प्रदेश की 18वीं मुख्यमंत्री के तौर पर 1995 से 1995, 1997 से 1997, 2002 से 2003 और 2007 से 2012 तक कार्य किया। वो तीन बार राज्यसभा सांसद और चार बार लोकसभा सांसद चुनी गई हैं।
कांशीराम की वजह से रखा था राजनीति में कदम
मायावती ने अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत तब की जब बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम ने उन्हें सिविल सेवा में शामिल होने की बजाय राजनीति में आने के लिए मनाया। मायावती ने ताउम्र अविवाहित रहना चुना। उन्हें आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है। मायावती एक दौर में भारत के उन मुख्यमंत्रियों में शामिल थी जिनके पास सबसे अधिक संपत्ति है।
15 दिसंबर 2001 को, लखनऊ में एक रैली के दौरान एक संबोधन में, कांशीराम ने मायावती को अपना उत्तराधिकारी बनाया। 18 सितंबर 2003 को वह अपने पहले कार्यकाल के लिए बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं। 27 अगस्त 2006 को लगातार दूसरी बार, 30 अगस्त 2014 को तीसरी बार और 28 अगस्त 2019 को चौथी बार निर्विरोध बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं।
आकाश आनंद की सांगठनिक क्षमता को लेकर छिड़ सकती है बहस
मायावती के भतीजे को उत्तराधिकारी घोषित करते ही सियासी गलियारों में भी आकाश आनंद की सांगठनिक क्षमता को लेकर नई बहस छिड़ने की पूरी संभावना है। मायावती ने बसपा ने अनुभवी नेताओं को दरकिनार कर युवा चेहरे पर दांव क्यों लगाया? ये एक बड़ा सवाल है। इसे लेकर अभी तक कोई राजनीतिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
कौन हैं आकाश आनंद?
आकाश आनंद मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। उनकी स्कूलिंग गुड़गांव में और उच्च शिक्षा लंदन में प्राप्त की है। आकाश आनंद ने लंदन से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) का कोर्स किया है। राजनीति में उनकी एंट्री साल 2017 में हुई। वो सहारनपुर रैली में पहली बार मायावती के साथ मंच पर दिखे थे। आकाश फिलहाल पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर भी हैं।
यह देखें: UP News: उत्तर प्रदेश के किन्नरों का कल्याण करेगी योगी सरकार, सवा लाख को पेंशन देने की तैयारी












Click it and Unblock the Notifications