दीपावली पर कबीर पंथ आश्रम में बवाल, 11 आरोपी गिरफ्तार, गृहमंत्री विजय शर्मा ने लिया जायजा
Damakheda Ashram Controversy: दीपावली की खुशियों के बीच बलौदाबाजार जिले के दामाखेड़ा स्थित कबीर पंथ के गुरु प्रकाश मुनि साहेब के आश्रम में फटाखे फोड़ने को लेकर बड़ा विवाद उत्पन्न हो है। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात कुछ उपद्रवियों ने आश्रम में जबरन प्रवेश कर बम फेंकने और पत्थरबाजी की। मामले की गंभीरता कोक देखते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत आश्रम का दौरा किया है।
बहरहाल इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है। सुरक्षा के लिए आश्रम परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 1 नवंबर की रात करीब 09:45 बजे कुछ आरोपी, जिनमें दुर्गेश देवांगन और प्रताप साहू शामिल हैं, लाठी, डंडा और बम पटाखों के साथ आश्रम में घुस गए। इन्होंने धमकी देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और बम पटाखे फेंके, जिसके बाद पत्थरबाजी भी की गई।

विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
सिमगा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकाश मुनि जी की शिकायत पर दामाखेड़ा के सरपंच पति सहित अन्य आरोपियों पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। घटना के बाद सरपंच पति फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार, सरपंच पति पर पहले भी मेले के लिए संस्कृति विभाग द्वारा दिए गए दस लाख रुपये गबन करने का आरोप लगा था, जिसके चलते पूर्व में कई गिरफ्तारी हुई थी।
एडिशनल एसपी ऐश्वर्या चंद्राकर ने कहा कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।












Click it and Unblock the Notifications