यूनिसेफ ने छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सराहा
UNICEF INDIA: छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को संपूर्ण भारतवर्ष ही नहीं वैश्विक स्तर पर सराहना मिल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक यूनिसेफ के एक दल ने बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों का दौरा करके पिछड़े माने जाने वाले इस इलाके में किये गए कार्यो को सराहा है।

हाल ही में यूनिसेफ इंडिया ,दक्षिण एशिया क्षेत्रीय संगठन के प्रतिनिधियों ने कोंडागांव जिले को दौरा किया। इस दल ने कोण्डागांव में नवाचार के रूप में मानसिक स्वास्थ्य और कुपोषण से लड़ने के लिए तैयार की गयी योजनाओं की भरपूर प्रशंसा की है।
यूनिसेफ इंडिया के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी लुइज़ी डैक्विनो समेत यूनिसेफ के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय संगठन के प्रतिनिधि पश्चिम अफ्रीका के. रेने एहोनु एक्पिनी, बेल्जियम के गुंटर बूसरी, चोल थाबो आयुल, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ प्रमुख जॉब ज़ैकारीया, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ गजेंद्र सिंह कोण्डागांव में संचालित यूनिसेफ के कार्यक्रमों का अवलोकन करके छत्तीसगढ़ शासन के कार्यों को सराहा है। अपने सर्वे में यूनिसेफ ने मया मंडई, एनिमिया मुक्त कोण्डागांव अभियान ,युवोदय कोंडानार चौम्प्स जैसे कार्यक्रमों की तारीफ की है।
यह भी पढ़ें CG: मलकीत हत्याकांड पर CM भूपेश का बयान, भाजपा घटना को दे रही है सांप्रदायिक रंग












Click it and Unblock the Notifications