CG: मलकीत हत्याकांड पर CM भूपेश का बयान, भाजपा घटना को दे रही है सांप्रदायिक रंग

BHILAI: छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर बीते दिनों शहर में युवक की हत्या के बाद भाजपा नेताओं का पीड़ितों से मुलाकात करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि भाजपा इस घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रही है। भाजपा के पास और कोई मुद्दा बचा नहीं है। सीएम भूपेश ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

BHUPESH
मुख्यमंत्री भूपेस बघेल ने कहा की भिलाई के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत अन्य भाजपा नेता स्वार्थ के लिए इकट्ठा हुए हैं, उन्होंने कहा कि भाजपा के यही नेता एक दूसरे का चेहरा देखना पसंद नहीं करते है।

ज्ञात हो कि बीते दिनों दुर्ग जिले के भिलाई शहर में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। मृतक युवक मलकीत सिंह खुर्सीपार के आईटीआई मैदान में शुक्रवार की रात गदर 2 फिल्म देख रहा था। इसी बीच पास बैठे कुछ लोग उससे गाली गलौज करने लगे। मलकीत के विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू उसके साथ मारपीट की,जिसमे वह गंभीर तौर से घायल हो गया, बाद में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस प्रकरण में पुलिस ने अब तक 4 लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

यह भी पढ़ें CG: 'गरीब का बेटा हूं, मवेशी चराने वाला,' नोटों के बंडल के साथ वायरल वीडियो को कांग्रेस विधायक ने बताया साजिश


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+