स्मार्ट सिटी रायपुर के कार्यो की होगी जांच, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से हुई थी शिकायत
रायपुर स्मार्ट सिटी मिशन की जांच करने वाली कमेटी सुधार के क्षेत्रों पर सुझाव भी देगी। यह टीम अपना अध्ययन कर दो महीने में पूरा करके अंतिम रिपोर्ट पेश करेगी।
रायपुर शहर में स्मार्ट सिटी मिशन के नाम पर पैसो के कथित दुरुपयोग के मामले में जांच शुरू हो गई है। गौरतलब है कि भाजपा नेताओं ने रायपुर स्मार्ट सिटी के कार्यों में अनियमितता के विषय को लेकर विभाग को शिकायत पत्र भेजा था। इस संदर्भ में विभाग ने स्मार्ट सिटी रायपुर के कार्यों के तकनीकी एवं आर्थिक जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है, जो इसकी जांच करके रिपोर्ट सौपेगी।

रायपुर सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित पत्र वार्ता में जानकारी दी कि रायपुर स्मार्ट सिटी मिशन का स्वतंत्र मूल्यांकन-कार्यादेश जारी हो गया है। रायपुर स्मार्ट सिटी द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन, परियोजनाओं के अनुमोदन के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं की समीक्षा की जायेगी।
भाजपा नेताओं ने बताया कि केंद्र सरकार की टीम जांच करने के अलावा सुधार के क्षेत्रों पर भी सुझाव देगी। यह टीम अपना अध्ययन कर दो महीने में पूरा करके अंतिम रिपोर्ट पेश करेगी।रायपुर सांसद सुनील सोनी ने बताया कि स्मार्ट सिटी के कामकाज में गड़बड़ियों की शिकायत मिलने पर तथ्यों के साथ भाजपा ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से मिलकर उन्हें अवगत कराया था। केंद्रीय मंत्री ने फौरन इस मामले में जांच कराने भरोसा दिलाया था और उन्होंने जांच के आदेश दिए। जिस पर जांच कमेटी गठित हो गई है। जल्द ही जांच शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने स्मार्ट सिटी के नियम विरुद्ध कार्य के तथ्य केंद्रीय मंत्री को सौंपे थे। रायपुर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे सहित सभी भाजपा पार्षद इस बारे में मांग करने दिल्ली गए थे।
Recommended Video

वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की अनुमति और राज्य की रिपोर्ट में अंतर है। पूरे देश में सबसे भ्रष्ट, सबसे निकम्मी अगर कोई नगर निगम साबित हुआ है तो वह रायपुर नगर निगम है। स्मार्ट सिटी के पैसे से दूसरे क्षेत्रों में काम हुए। राज्य सरकार कंगाल हो गई है इसलिए पैसों का दुरुपयोग कर रही है। स्मार्ट सिटी के पैसों में बंदरबांट हो रही है।
यह भी पढ़ें रायपुर: नालंदा परिसर में चौपाटी निर्माण देखने पहुंचे राजेश मूणत, कसा कांग्रेस नेताओ पर तंज












Click it and Unblock the Notifications