रायपुर: नालंदा परिसर में चौपाटी निर्माण देखने पहुंचे राजेश मूणत, कसा कांग्रेस नेताओ पर तंज

मूणत ने कहा कि एजुकेशन हब में जिस प्रकार से वेंडर जोन बनाया जा रहा है,ऐसा पूरे देश में कहीं भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि रायपुर नगर निगम स्मार्ट सिटी के तहत मिली राशि का दुरुपयोग कर रहा है।

रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने मंगलवार को एजुकेशन हब में स्थित नालंदा परिसर के पिछले हिस्से में स्थित मैदान में बनाई जा रही चौपाटी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नालंदा परिसर में पढ़ रहे छात्र छात्राओं से भी मुलाकात करके उन्हें आश्वस्त किया कि छात्र हित मे एजुकेशन हब में बनाई जा रही चौपाटी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

RAJESH MUNAT CHHATTISGARH

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि क्षेत्र के मौजूदा विधायक विकास उपाध्याय छात्र नेता रहे हैं, उसके बावजूद भी उन्हें छात्र-छात्राओं की समस्याएं दिखाई नहीं दे रही हैं। मूणत ने कहा कि कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों के घर में भी पढ़ाई लिखाई करने वाले बच्चे होंगे,उन्हें शैक्षणिक गतिविधियों को बाधित करने में पीड़ा क्यो नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि शहर के महापौर एजाज ढेबर और अन्य कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों के पास सोच का अभाव है। इसीलिए एजुकेशन हब में शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की जगह नाइट चौपाटी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मूणत ने कहा कि एजुकेशन हब में जिस प्रकार से वेंडर जोन बनाया जा रहा है,ऐसा पूरे देश में कहीं भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि रायपुर नगर निगम स्मार्ट सिटी के तहत मिली राशि का दुरुपयोग कर रहा है।

गौरतलब है कि सोमवार को मूणत की याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस प्रकरण में राज्य सरकार की तरफ अदालत के समक्ष दलील पेश करके का गया कि याचिकाकर्ता ने जिस अदालत के समक्ष जिस स्थान का ज़िक्र करते हुए चौपाटी निर्माण पर आपत्ति जताई है,वहां निर्माण कार्य नहीं हुआ है।छत्तीसगढ़ सरकार की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने याचिकाकर्ता को गूगल MAP के दस्तावेज प्रस्तुत करने दिया निर्देश दिया है। अब इस प्रकरण में सुनवाई के लिए अगली तारीख शुक्रवार को तय की गई है ।

चौपाटी के निर्माण के बाद भारतीय जनता पार्टी की आगामी रणनीति के संबंध में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मामला अदालत के संज्ञान में है सुनवाई के दौरान चौपाटी के विरोध में महत्वपूर्ण तथ्य पूरी मजबूती से कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे, हमें पूरा विश्वास है कि छात्र हित में भारतीय जनता पार्टी को अदालत से न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही भारतीय जनता पार्टी एक मेमोरेंडम के माध्यम से अवैध चौपाटी के विरोध में अपनी बात एक बार फिर से शासन को याद दिलाएगी। उसके बाद भी शासन ने उदासीनता दिखाई , तो भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आगे की लड़ाई लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: चौपाटी निर्माण मामले पर हुई सुनवाई, अदालत ने मांगे याचिककर्ता से गूगल मैप के दस्तावेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+