देखिये तस्वीरें , छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के किचन का हाल, क्या बना रही हैं उनकी धर्मपत्नी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है,जिसमे वह अपने किचन में किसी आम महिला की तरह ही पकवान बनाते दिखाई दे रही हैं।
रायपुर, 26 अगस्त। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने देसी अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। मूलतः छत्तीसगढ़िया किसान परिवार से आनेवाले भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री होने के बावजूद आज भी उनका परिवार एक आम छत्तीसगढ़िया की तरह ही सारे त्यौहार मनाता है। छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय त्यौहार तीजा-पोला निकट है। तीजा में महिलाएं पति की लम्बी आयु के लिए व्रत रखती हैं।इन दिनों महिलाएं त्यौहारी पकवान बनाने में व्यस्त हैं। इसके बाद वह परम्पराओं के मुताबिक तीजा और पोला त्यौहार में अपने मायके जाएंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है,जिसमे वह अपने किचन में किसी आम महिला की तरह ही पकवान बनाते दिखाई दे रही हैं।

यह मुख्यमंत्री की पत्नी हैं,देखिये इनकी सादगी
छत्तीसगढ़ में तीजा-पोरा (हरितालिका व्रत और पोला) त्यौहारों का बेहद महत्व हैं। पोरा में किसान अपने बैलों का पूजन करते हैं,जबकि महिलाएं तीजा में पति की लम्बी आयु के लिए उपवास रखने मायके जाती हैं। छत्तीसगढ़ के इन सबसे लोकप्रिय त्यौहारों की रौनक दिखने लगी है। तीजा 30 अगस्त को है,लिहाजा छत्तीसगढ़ी घरों की पाकशाला में पकवान बनने शुरू हो गए हैं। आम महिलाओं की तरह छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल भी अपने किचन में पकवान बनाने में जुट चुकी हैं।

सीएम भूपेश के घर बन रही है ठेठरी खुरमी
सीएम भूपेश बघेल ने अपनी पत्नी के पकवान बनाने की तस्वीरें खुद सोशल मीडिया के ज़रिए जनता से साझा की हैं। छत्तीसगढ़ के हर त्यौहार में बनाये जाने वाले पारम्परिक व्यंजन ठेठरी और खुरमी को खुद सीएम की पत्नी तैयार कर रही हैं।सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मिडिया पर लिखा - तीजा-पोला की तैयारी। श्रीमती जी ने ठेठरी, खुरमी और चूरमा जैसे पारंपरिक पकवान तैयार कर दिए हैं। शादी के बाद से ही मैंने उन्हें हर तीज त्योहार पर इतनी ही लगन से पकवान अपने हाथों से बनाते देखा है।

तीजा पोरा मां बनथे पकवान
छत्तीसगढ़ में लोकपर्व को आज भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान हर घर में ठेठरी, खुरमी, मुरकू, भजिया, मूठिया, गुजिया, चौसेला, खीर, पूड़ी, बरा और अन्य छत्तीसगढ़ी पकवान बनाए जाते हैं। इन व्यंजनों को पोरा (पोला ) के दिन बैलों का पूजन करके भोग लगाया जाता है। इसके पश्चात बाकी लोग इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। तीजा पोरा त्यौहार निकट होते हैं,लिहाजा इन दोनों धूमधाम से मनाया जाता है।

सीएम भूपेश रहते हैं त्यौहारों पर उत्साहित
छत्तीसगढ़ की परम्पराओं को सहेजने के लिए छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार लगातार स्थानीय तीज त्यौहारों को मना रही है। भूपेश सरकार ने तीजा और पोरा त्यौहार के महत्त्व को देखते हुए इस त्यौहारों पर सरकारी छुट्टी भी घोषित कर रखी है। इसके अलावा हर साल मुख्यमंत्री आवास में तीजा पोरा तिहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान महिलाएं बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर त्यौहार मनाती हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में पहली बार लगेगा 1320 मेगावाट का बिजली संयंत्र, CM भूपेश ने दिये निर्देश












Click it and Unblock the Notifications