वो आखिरी वीडियो कॉल बना जीवनभर का दर्द !

कोरबा, 19 अप्रैल। कुछ घटनाये ऐसी होती हैं,जिन्हे देखने वाला इंसान उसे पूरी जिंदगी नहीं भुला सकता है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भी एक ऐसी ही घटना घटी है ,जिसकी चर्चा तो बहुत हो रही है, लेकिन जिनके साथ यह बीता है वह खामोश हैं। बीते सोमवार को पुलिस को छत्तीसगढ़ के कोरबा में उरगा रेलवे ट्रैक के किनारे एक लड़की की लाश मिली। लाश की पहचान करने के बाद जो सच सामने आया उसने पुलिस को मौत के कारण पता लगाने के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर क्या घटा होगा कि युवती को अपनी जान देनी पड़ी।

मृतिका ने की थी अंतिम बार वीडियो कॉल पर अपने मंगेतर से फोन पर बात

मृतिका ने की थी अंतिम बार वीडियो कॉल पर अपने मंगेतर से फोन पर बात

उरगा रेलवे ट्रेक परमिली युवती की लाश की शिनाख्त करतला विकासखंड के जमनीपानी गांव की रहने वाली 23 साल की अन्नपूर्णा पटेल के तौर पर हुई। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि मृतिका ने अंतिम बार वीडियो कॉल पर अपने मंगेतर से फोन पर बात की थी। मरने से पहले उसने अपने मंगेतर से कहा था कि मुझे आखरी बार आपको देखना है, इतना कहने के बाद लड़की ने फोन काट दिया। परेशान मंगेतर और परिजनों ने जब लड़की को फोन लगाया तो वह बंद बताने लगा।

रेलवे ट्रैक में मिली लड़की लाश

रेलवे ट्रैक में मिली लड़की लाश

पुलिस को अपनी तफ्तीश में आगे पता चला कि करतला विकासखंड के जमनीपानी गांव की रहने वाली 23 वर्ष की अन्नपूर्णा पटेल का विवाह बसंतपुर के युवक से होने वाला था।रविवार के दिन युवती साइकिल से अपने घर से कपड़े सिलवाने के पास के ही गांव के लिए निकली थी,लेकिन युवती देर शाम तक घर वापस ही नहीं लौटी। लड़की के परिजन पूरा दिन उसे तलाश करते रहे लेकिन उसका कुछ पता ही नहीं चला सका ।

इधर सोमवार की सुबह कोरबा पुलिस को सूचना मिली कि उरगा रेलवे स्टेशन के पीछे रेलवे ट्रैक में एक लड़की लाश मिली है, शव की पहचान करने के बाद युवती के परिजनों को जानकारी भेजी गई।सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे,तब जाकर पता चला कि 12 दिनों बाद ही लड़की की शादी होने वाली थी।

रेलगाड़ी में चढ़कर किया था वीडियो कॉल

रेलगाड़ी में चढ़कर किया था वीडियो कॉल

मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 1 मई को उनकी बेटी अन्नपूर्णा का विवाह बसंतपुर के युवक से होने वाला था । पूरा परिवार शादी की तैयारी मेंलगा हुआ था । परिजनों के मुताबिक अन्नपूर्णा ने अपने होने वाले पति को शाम के समय करीब 6.25 बजे रेलगाड़ी में चढ़कर वीडियो कॉल भी किया था।इसी दरमियान उसने अपने मंगेतर से कहा था कि आपको देखना है। यह सुनते ही उसका मंगेतर भी परेशान हो गया था। यह बात उसने लड़की के परिजनों को भी बताई थी।

ऐसे क्या कारण थे कि लड़की ने यह कदम उठाया।

ऐसे क्या कारण थे कि लड़की ने यह कदम उठाया।

पुलिस को जांच एक दौरान बताया गया कि युवती अपनी साइकिल से दूसरे गांव के लिए निकली थी। शाम के ही समय उसे मड़वारानी स्टेशन के नजदीक देखा गया था। लड़की की साइकिल भी स्टेशन के बाहर बरामद की गई थी। इस पूरे प्रकरण ने पुलिस को यह बात अब तक समझ नहीं आई है कि लड़की ने अगर आत्महत्या की है ,तो ऐसे क्या कारण थे कि उसने यह कदम उठाया। फ़िलहाल पुलिस इस मामले में केस दर्ज करके अपनी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: हसदेव अरण्य के बाद अब गारे पेलमा में भी मिल सकती है कोयला खनन को मंजूरी ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+