स्वामी संतोषानंद सरस्वती ने लिखा पर्चा, बताया छत्तीसगढ़ में बनेगी किसकी सरकार? कौन बनेगा मुख्यमंत्री?
Chhattisgarh Election Result Prediction: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे, लेकिन इससे पहले चुनाव परिणाम को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी सामने आई है। मध्यप्रदेश के जाने माने आध्यात्मिक गुरु स्वामी संतोषानंद सरस्वती ने चुनाव परिणाम आने से पहले की छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के नतीजे बता बता दिए हैं।

आपने बागेश्वरधाम वाले पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का नाम तो सुना ही होगा,जो पर्चा बनाकर भविष्यवाणी करते हैं। लेकिन ऐसा करने वाले वह अकेले नहीं है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में महामंडलेश्वर राजगुरू स्वामी संतोषानंद सरस्वती भी इसी तरह पर्चा बनाकर लोगो की समस्या का समाधान करते हैं।
बह्रा विद्या योग पीठ्म के पीठाधीश महामंडलेश्वर राजगुरू स्वामी संतोषानंद सरस्वती लगभग 55 वर्षों से पर्चा बनाकर भविष्यवाणी कर रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के संदर्भ में दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में हनुमान जी की कृपा से दोबारा कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इस चुनाव में कांग्रेस को कुल 90 सीटों में से 50 सीटें मिल रही हैं, जो पूर्ण बहुमत को दर्शाता है।
सिंहदेव का भी बन रहा है राजयोग
अगर यह भविष्यवाणी सही साबित होती है,तो छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल का जवाब देते हुए स्वामी संतोषानंद सरस्वती के ने बड़ा ही रोचक उत्तर दिया है। उनके मुताबिक भूपेश बघेल ही दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे,लेकिन टीएस सिंहदेव का भी योग बन रहा है। इस प्रकार अगले पांच सालों तक भूपेश बघेल मुख्यमत्री बने रहेंगे कि नहीं,इस सवाल का जवाब भविष्यवाणी में नहीं है।
देश में भविष्यवाणियों का बाजार गरम है। इससे पहले राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार में भी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने को लेकर भविष्यवाणी की गई थी। बहराहल वन इंडिया हिंदी किसी भी भविष्यवाणी का समर्थन नहीं करता है। कृपया 3 को आने वाले परिणाम का ही इंतजार कीजिये।
यह भी पढ़ें Phalodi Satta Bazaar: फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार बन रही है? जानिए जवाब












Click it and Unblock the Notifications