Assembly Election Result Prediction: 5 राज्यों में बनेगी किसकी सरकार? स्वामी संतोषानंद सरस्वती ने लिखा पर्चा
Assembly Election 2023: देश के 5 राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। सभी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं कि इन राज्यों में किसकी सरकार बनने वाली है। इस बीच पर्चा बनाकर भविष्वाणी करने वाले एक आध्यत्मिक गुरु स्वामी संतोषानंद सरस्वती ने पहले से ही नतीजे बता दिए हैं। हालाँकि उनके दावो पर विश्वास करना या ना करना पाठकों के विवेक पर निर्भर करता है।

बह्रा विद्या योग पीठ्म के पीठाधीश महामंडलेश्वर राजगुरू स्वामी संतोषानंद सरस्वती लगभग 55 वर्षों से पर्चा बनाकर भविष्यवाणी कर रहे हैं। उन्होंने पांचो चुनावी राज्यों को लेकर पर्चा बनाकर दावा किया है कि 3 राज्यों में कांग्रेस और 2 राज्यों में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
मध्यप्रदेश को लेकर कही बड़ी बात, भाजपा खेलेगी खेला ?
महामंडलेश्वर राजगुरू स्वामी संतोषानंद सरस्वती ने जो पर्चा बनाया है, उसके मुताबिक कमलनाथ की अगुवाई में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा है कि एमपी में कांग्रेस को 116 से 120 सीटें मिलेंगी और कमलनाथ मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने दावा किया है कि चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस को ही सरकार बनने के लिए आमंत्रण मिलेगा। हालांकि उन्होंने साथ में यह भी जोड़ा है कि आगामी 5 सालों में दरमियान कांग्रेस सरकार गिर सकती है और भाजपा दोबारा सत्ता पर कायम हो सकती है।
यह भी पढ़ें स्वामी संतोषानंद सरस्वती ने लिखा पर्चा, बताया छत्तीसगढ़ में बनेगी किसकी सरकार? कौन बनेगा मुख्यमंत्री?
तो क्या भूपेश बघेल 5 साल सीएम नहीं रहेंगे ?
राजगुरू स्वामी संतोषानंद सरस्वती के मुताबिक छत्तीसगढ़ में फिर कांग्रेस की सरकार बन रही है। छत्तीसगढ़ में हनुमान जी की कृपा से दोबारा कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इस चुनाव में कांग्रेस को कुल 90 सीटों में से 50 सीटें मिल रही हैं, जो पूर्ण बहुमत को दर्शाता है। स्वामी संतोषानंद सरस्वती के मुताबिक भूपेश बघेल ही दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे,किंतु टीएस सिंहदेव का भी योग बन रहा है। इस प्रकार अगले 5 सालों तक भूपेश बघेल सीएम बने रहेंगे कि नहीं,इस सवाल का जवाब भविष्यवाणी में नहीं है।
राजस्थान में बनेगी किसकी सरकार? जानिए जवाब
स्वामी संतोषानंद सरस्वती ने राजस्थान को लेकर स्पष्ट भविष्वाणी की है। उनके पर्चे में सीटों का ज़िक्र तो नहीं है,लेकिन इतना जरूर बताया गया है कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट हो रही है। अगर इन भविष्यवाणियों को पर विचार किया जाये,तो छत्तीसगढ़,मध्य्प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनती दिखाई दे रही है।
तेलंगाना और मिजोरम में खिलेगा कमल
5 राज्यों को लेकर भविष्यवाणियों का बाजार गरम है। स्वामी संतोषानंद सरस्वती के मुताबिक तेलंगाना और मिजोरम भाजपा की सरकार बनने वाली है। यानि 3 राज्यों में कांग्रेस और 2 पर भाजपा को विजय मिलेगी। बहराहल राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार में भी पांचो विधानसभा चुनाव को लेकर भविष्यवाणी की गई थी। बहराहल वन इंडिया हिंदी किसी भी दावे और भविष्यवाणी का समर्थन नहीं करता है। आपसे अनुरोध है कि 3 को आने वाले परिणाम का ही इंतजार कीजिये।
यह भी पढ़ें Phalodi Satta Bazaar: फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार बन रही है? जानिए जवाब












Click it and Unblock the Notifications