CG News: सिंहदेव ने किया इशारा,CM भूपेश के चेहरे पर लड़ेगी कांग्रेस चुनाव,खुद के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस
सरगुजा महाराज और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव पहले भी तरफ इशारा कर चुके हैं कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी हिस्सा नहीं लेना चाहते हैं। माना जा रहा है कि मार्गदर्शक की भूमिका में नजर आएंगे।
छत्तीसगढ़ सरकार में नंबर 2 का स्थान रखने वाले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। सिंहदेव ने अपने ताज़ा बयान में कहा है कि आगामी चुनाव में छत्तीसगढ़ के नागरिक के रूप में भाग लूंगा। उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ही पार्टी को लीड करते हैं,इसलिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में ही चुनाव लड़ा जायेगा। हालाकिं उन्होंने आगे यह भी जोड़ा कि पार्टी हाईकमान की मर्जी से चलती है।













Click it and Unblock the Notifications