देखिए छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल का स्टाइलिश अंदाज़, बाइक राइडिंग का मजा लेते दिखे बघेल

रायपुर, 03 मार्च। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीएम भूपेश बघेल एक अलग ही अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। वीडियो में भूपेश बघेल टी शर्ट, गॉगल और स्टाइलिश जैकेट पहनकर बाइक राइडिंग करते नजर आ रहे हैं। सीएम बघेल के इस कूल अवतार को सोशल मीडिया पर लोग बेहद पसंद कर रहे हैं ।

bhupesh baghel

दरअसल 5 और 6 मार्च को रायपुर के बूढ़ा तालाब में 'नेशनल सुपर क्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप' का आयोजन किया जाना है। छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही सीएम बघेल ने इसके पोस्टर का विमोचन किया था, अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस आयोजन का वीडियो प्रमोशन किया है। उन्होंने चैंपियनशिप के पोस्टर का विमोचन करते हुए बाइक राइडिंग का आनंद भी लिया।

इस आयोजन के लिए प्रमोशनल वीडियो बनाया गया है ,जिसमे सीएम भूपेश बघेल शानदार कूल लुक में बाइक राइडिंग का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की शानदार बाइक राइडिंग देखकर लोग अचंभित हैं , क्योंकि इससे पहले लोगों ने उन्हें किसानों ट्रेक्टर और बैलगाड़ी चलाते हुए ठेठ देसी अंदाज़ में ही देखा था। यह वीडियो इतना पसंद किया जा रहा है कि सोशल मीडिया में लोग से जमकर शेयर कर रहे हैं।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण विभाग और छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के साझा प्रयास से राजधानी रायपुर में यह बड़ा आयोजन होने जा रहा है।

नेशनल सुपर क्रास बाइक रेसिंग चैंपियनशिप का आयोजन राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब आउटडोर स्टेडियम में 5 और 6 मार्च को होने वाला है। इस आयोजन में देशभर बाइकर्स हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें प्रियंका,सिब्बल,चिदंबरम भी हैं छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सीट की दौड़ में शामिल, महंत पहले ही जता चुके हैं इच्छा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+