'डेड बॉडी' का मजाक उड़ाने वाली सेजल को NEET-12वीं में आए थे कितने नंबर, क्यों मचा जाति को लेकर बवाल?
Sejal Pawar NEET Score and Caste: प्रणित मोरे के स्टैंडअप कॉमेडी शो में कही गई कुछ बातों ने मुंबई की MBBS छात्रा सेजल पवार को देशभर में चर्चा का विषय बना दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सेजल पवार मेडिकल स्टडी में इस्तेमाल होने वाले दान किए गए शवों को लेकर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी करती दिखाई दीं। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद विवाद तेजी से बढ़ रहा है।
वीडियो पर डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों और आम लोगों ने नाराजगी जताई है। मामला इतना बढ़ गया कि महाराष्ट्र साइबर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और जांच शुरू कर दी गई। दूसरी तरफ KEM हॉस्पिटल प्रशासन ने भी पूरे मामले की समीक्षा के लिए एक कमेटी गठित कर दी है। विवाद के बीच अब लोगों की नजर सेजल पवार की शैक्षणिक सफर पर भी है। उनकी 12वीं की मार्कशीट से लेकर NEET UG के रैंक और नंबर तक की जानकारी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

2022 में शुरू हुआ था सेजल का डॉक्टर बनने का सफर
रिकॉर्ड के अनुसार सेजल पवार ने वर्ष 2022 में NEET UG परीक्षा के जरिए MBBS कोर्स में प्रवेश हासिल किया था। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में उन्हें 720 में से 406 अंक मिले थे। इसी स्कोर के आधार पर उन्हें मुंबई के प्रतिष्ठित सेठ जीएस मेडिकल कॉलेज और KEM हॉस्पिटल में दाखिला मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें यह सीट आरक्षित श्रेणी के तहत मिली थी।
ये भी पढ़ें: '370 की बिरयानी' के बाद प्रणित मोरे के शो में नया विवाद! कौन हैं डॉ सेजल पवार, डेड बॉडी पर बोली घटिया बात
12वीं में कैसा रहा प्रदर्शन?
उपलब्ध शैक्षणिक रिकॉर्ड के मुताबिक सेजल पवार ने कक्षा 12वीं में अंग्रेजी विषय में 87 अंक हासिल किए थे। वहीं फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी यानी PCB समूह के तीनों विषयों में उन्हें कुल 300 में से 190 अंक मिले थे। यानी मेडिकल पढ़ाई के लिए सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले विषयों में उनका प्रदर्शन करीब 63 प्रतिशत रहा था। इन आंकड़ों को अब सोशल मीडिया पर बड़े स्तर पर शेयर किया जा रहा है।
किस जाति-समुदाय से है सेजल का संबंध?
सेजल पवार के सरनेम को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें की जा रही हैं। लेकिन भारत में 'पवार', 'पंवार' या 'परमार' ऐसा सरनेम है, जिसे कई अलग-अलग समाजों के लोग इस्तेमाल करते हैं। महाराष्ट्र में पवार सरनेम मराठा समाज में भी मिलता है, जो सामान्य वर्ग (General Category) में आता है। वहीं महार या नवबौद्ध समाज के लोग भी यह सरनेम लगाते हैं, जो अनुसूचित जाति (SC) वर्ग में शामिल हैं। कोली समाज के पवार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) में आते हैं, जबकि बंजारा समाज के कुछ लोग भी यह सरनेम इस्तेमाल करते हैं, जो VJNT श्रेणी में शामिल हैं।
राजस्थान और गुजरात में पंवार या परमार सरनेम ज्यादातर राजपूत समाज से जुड़ा होता है, जो सामान्य वर्ग में आते हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी पवार सरनेम वाले लोग राजपूत या कुछ OBC समुदायों से जुड़े पाए जाते हैं। वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में पंवार या पवार सरनेम आमतौर पर राजपूत समाज में देखने को मिलता है।
देहदान करने वालों का सम्मान बना विवाद का कारण
इस विवाद का सबसे संवेदनशील पहलू देहदान से जुड़ा है। मेडिकल कॉलेजों में जिन शवों का उपयोग पढ़ाई और रिसर्च के लिए किया जाता है, वे समाज के लोगों द्वारा स्वेच्छा से दान किए जाते हैं। डॉक्टर समुदाय के कई लोगों का कहना है कि ऐसे दानकर्ताओं की वजह से मेडिकल छात्रों को मानव शरीर को समझने और सीखने का अवसर मिलता है। आलोचकों का तर्क है कि इस तरह की टिप्पणियां उन परिवारों और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती हैं, जिन्होंने विज्ञान और चिकित्सा शिक्षा के लिए अपना योगदान दिया है।
लाइसेंस रद्द करने की मांग तेज
मामले के सामने आने के बाद डॉक्टरों के संगठन MARD समेत कई लोगों ने सोशल मीडिया पर सेजल पवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कुछ लोगों ने कॉलेज से निष्कासन की बात कही है तो कुछ ने भविष्य में मेडिकल लाइसेंस जारी न करने की मांग उठाई है।
रोते हुए मांगी माफी, बोलीं- गलती मेरी थी
विवाद बढ़ने के बाद सेजल पवार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यह उनका पहला कॉमेडी शो था और उनसे गंभीर गलती हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने बयान का बचाव नहीं कर रही हैं और कही गई बातों की पूरी जिम्मेदारी स्वीकार करती हैं। विवाद के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में भी बदलाव किए हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने सभी लोगों को अनफॉलो कर दिया है और प्रोफाइल बायो भी हटा दिया है।
फिलहाल साइबर पुलिस की जांच जारी है, जबकि KEM हॉस्पिटल की आंतरिक समिति भी अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही है। आने वाले दिनों में जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
ये भी पढ़ें: कॉमेडी शो में भद्दा कमेंट, अब 2 भारतीय क्रिकेटरों को डेट करने का दावा, वायरल चैट में किन खिलाड़ियों का नाम












Click it and Unblock the Notifications