Raipur: सुशील आनंद शुक्ला का बृजमोहन अग्रवाल पर पलटवार, कहा- वह नौटंकी कर रहे हैं
CONGRESS CG: भारतीय जनता पार्टी के नेता बृजमोहन अग्रवाल द्वारा अपने ऊपर हमले के दावों पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि उनके ऊपर कोई हमला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हारते हुये प्रत्याशी की नई नौटंकी है।

कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ल ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल का सारा चुनावी मैनेजमेंट महंत रामसुंदर दास की सरलता और निश्छलता के सामने फेल हो गया है। बृजमोहन अग्रवाल का दक्षिण से चुनाव हारना तय है, दक्षिण की जनता ने अबकी बार बृजमोहन से छुटकारा पाने का मन बना लिया है।
शुक्ला ने कहा कि दक्षिण से कांग्रेस के प्रत्याशी महंत रामसुदंर दास सरल सहज और सहृदयी संत है। वे छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े धर्म गुरू है। उनकी मृदुभाषी आचरण से रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वोटर्स उन्हें हाथों हाथ ले रहे, क्षेत्र के महिला, पुरूष सभी महंत जी की जीत सुनिश्चित करने के लिये प्रतिबद्ध है। दक्षिण क्षेत्र में ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की चुनाव प्रचार कार्यक्रम भी था। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब महंत रामसुंदर दास को मिल रहे जनसमर्थन से बृजमोहन अग्रवाल बौखला चुके है। बौखलाहट में वे सहानुभूति पाने नौटंकी कर रहे है।
कांग्रेस अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास की लोकप्रियता के सामने बृजमोहन और बीजेपी अपना पसंदीदा सांप्रदायिकता का गंदा खेल भी नहीं खेल पा रही है तो क्षेत्र में तनाव पैदा करने की नीयत से वे हमले की झूठी कहानी गढ़ रहे है। अबकी बार बृजमोहन अग्रवाल की कोई नौटंकी नहीं चलने वाली दक्षिण से उनकी बिदाई तय है।












Click it and Unblock the Notifications