Raipur City South Assembly: जानिए कौन है कांग्रेस नेता रामसुंदर दास, जो लड़ेंगे बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ चुनाव
Raipur City South Assembly: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में हाईप्रोफाइल सीट रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा भी शामिल है। भाजपा का गढ़ माने जाने वाली इस सीट से कांग्रेस ने महंत राम सुंदर दास को टिकट दिया है, वह भाजपा दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री ब्रजमोहन अग्रवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

महंत रामसुंदर कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं, उन्हें कांग्रेस सरकार ने उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। बृजमोहन अग्रवाल 35 सालों से दक्षिण के विधायक हैं। महंत रामसुंदर दास रायपुर शहर के सबसे पुराने दुधाधारी मठ के प्रमुख हैं। फ़िलहाल छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष हैं। वर्ष 2001-2003 में कांग्रेस सरकार के समय वह संस्कृत बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष बने थे। इसके अलावा वह छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य भी रहे है।
रह चुके हैं 2 बार के विधायक
महंत रामसुंदर दास ने साहित्य आचार्य की उपाधि लेने के बाद "रामायण कालीन ऋषि मुनियों का तुलनात्मक अध्ययन" विषय पर पीएचडी भी की है। 2003 में महंत राम सुंदर दास ने पामगढ़ से विधानसभा का चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। इसके बाद वह 2008 विधानसभा चुनाव में जैजेपुर से चुनाव लड़कर जीत गए थे। 2013 के चुनाव में उनको जैजेपुर में हार का सामना करना पड़ा था।
दिलचस्प हुआ मुकाबला
रायपुर शहर की विधानसभा सीट दक्षिण से भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल हमेशा ही चुनाव जीतते आये हैं। कांग्रेस द्वारा महंत रामसुंदर दास को यहां से प्रत्याशी बनाने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। महंत रामसुंदर दास भले ही कांग्रेस पार्टी से जुड़े हों,लेकिन संत समाज में उनका बड़ा सम्मान हैं। भाजपा और कांग्रेस समेत सभी दलों के लोग इनका आदर करते हैं। इस प्रकार सियासी मैदान में उनका उतरना बृजमोहन अग्रवाल के लिए भी चिंता बढ़ने वाला होगा।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अडानी का मुद्दा अहम, BJP के खिलाफ कांग्रेस ने बनाया प्रमुख हथियार
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications