Raipur: कांग्रेस नेताओं की पत्रकारवार्ता, कहा- भाजपा कर रही है षड्यंत्रकारी राजनीती
CONGRESS: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि बीजेपी चुनाव में हारती भाजपा स्तरहीन षडयंत्र पर उतर आई है। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री है छत्तीसगढ़ की संस्कृति खान-पान रीति-रिवाज को संवर्धित कर रहे,उसको आगे बढ़ा रहे है,तो भाजपा के दिल्ली से आये नेता भूपेश बघेल का माखौल उड़ा रहे है।

कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री को बदनाम करने की साजिश रच रही है। झूठे आरोप पर और गाली गलौज पर भाजपा के नेता उतर गये है। यह भाजपा की बौखलाहट को दिखाता है। यह बर्ताव बता रहा कि भाजपा अब की बार दहाई के अंक तक नहीं पहुंच पायेगी। प्रधानमंत्री ईडी के माध्यम से गलत कार्यवाही करवा कर एक व्यक्ति के बयान का हवाला देकर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने षड्यंत्र पूर्वक प्रेस नोट जारी करवाते है, फिर उसी आधार पर बेशर्मी पूर्वक भाषण देते है। जिस ड्राइवर के कथित बयान पर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश की गई उसने कोर्ट में बयान देकर ईडी और भाजपा के षड्यंत्र का खुलासा कर दिया है। अब प्रधानमंत्री में नैतिकता बची हो तो सीएम भूपेश बघेल से माफी मांगे।












Click it and Unblock the Notifications