कांग्रेस की चुनावी घोषणा का होगा प्रचार, कांग्रेस की महिला नेत्रियां पूरे छत्तीसगढ़ में करेगी पत्रकारवार्ता

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव जीतने की जुगत में एक से बढ़कर एक घोषणाएं की हैं। इन घोषणाओं में सीएम भूपेश बघेल द्वारा घोषित की गयी गृहलक्ष्मी योजना भी शामिल है। बहरहाल कांग्रेस ने इस योजना का प्रचार प्रसार करने के लिए महिला नेत्रियो को कमान सौंपी है।

CHHATTISGARH CONGRESS

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि गृहलक्ष्मी योजना को महिलाओं और बहनों तक पहुंचाने कांग्रेस की महिला नेत्रियां प्रदेश भर में पत्रकारवार्ता लेकर योजना के बारे में बतायेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपावली के दिन महिलाओं को प्रतिमाह 15000 रू. देने के लिये गृहलक्ष्मी योजना लांच करने की घोषणा किया है। इस योजना से छत्तीसगढ़ की बहनें आत्मनिर्भर बनने के साथ आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत होगी।

रायपुर एवं भिलाई राधिका खेड़ा, बिलासपुर फूलोदेवी नेताम, महासमुंद डोमेश्वरी वर्मा, बलौदाबाजार वंदना राजपूत, दुर्ग हेमा देशमुख, धमतरी शिल्पा देवांगन, बेमेतरा नीता लोधी, मुंगेली विभा साहू, कोरबा ममता चंद्राकर, जशपुर आरती सिंह,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही बूंद कुंवर, गरियाबंद सुनीता शर्मा, रायगढ़ मंजू सिंह, अंबिकापुर सीमा सोनी एवं मधु सिंग पत्रकारवार्ता लेंगे।

यह भी पढ़ें कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बयान, छत्तीसगढ़ में बीजेपी के पास बचा ही नहीं हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+