छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस-नक्सल मुठभेड़, 2 जवान शहीद, CM भूपेश ने कहा, व्यर्थ नहीं जाएगी शहादत
मुठभेड़ की पुष्टि एसडीओपी नक्सल ऑपरेशन अजित ओगरे ने की है। मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने वाहनों में आग लगा दी है। मुठभेड़ की यह घटना बोरतलाब थाना के बोरतलाब-गोंदिया सीमा पर हुई है।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और माओवादियों के मध्य मुठभेड़ हुई। बोरतलाब-गोंदिया सीमा पर हुई इस मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए , जबकि एक जवान घायल हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार तड़के सुरक्षाबलों पर घात लगाए नक्सलियों ने हमला किया था। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई। इधर जवानो के शहीद होने पर राज्य वरिष्ठ राजनेताओं ने शोक जताया है।

मुठभेड़ की पुष्टि एसडीओपी नक्सल ऑपरेशन अजित ओगरे ने की है। मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने वाहनों में आग लगा दी है। मुठभेड़ की यह घटना बोरतलाब थाना के बोरतलाब-गोंदिया सीमा पर हुई है, जो छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमावर्ती इलाका है। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली जंगल का लाभ उठाते हुए फरार हो गए है। नक्सलियों की तलाश में राजनांदगांव पुलिस बल जंगल में सर्चिंग कर रही है।
जानकारी यह भी मिल रही है कि घटना में शहीद हुए जवानो के पास हथियार नहीं थे,फ़िलहाल यह जानकारी जांच का विषय है। डीएसपी नक्सल ऑपरेशन अजीत ओंगरे ने बताया कि शहीद जवानों की पहचान राजेश हवलदार और ललित आरक्षक के तौर पर हुई है। सुबह करीब 8 से 8.30 बजे के आसपास जवानों को बोरतलाव थाना क्षेत्र के बोरतलाव गोंदिया बॉर्डर पर मोबाइल चेक पोस्ट लगाया गया था।
वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दरमियान अचानक नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में 2 जवान शहीद हो गए, नक्सलियों द्वारा मोटरसाइकिल को भी आग के हवाले किया गया है। वहीं इसकी जानकारी मिलते ही अतिरिक्त बल को मौके के लिए रवाना किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। बहरहाल नक्सली कितनी की संख्या में थे,इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
घटना पर दुःख जताते हुए सीएम हाउस की तरफ से ट्वीट किया गया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव
के बोरतालाब थाना क्षेत्र के समीप नक्सली हमले में 2 जवानों की शहादत पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री बघेल ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि पुलिस जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।
Recommended Video
इधर राजनांदगांव के विधायक और पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह ने ट्वीट करके लिखा कि बोरतलाब थाना क्षेत्र, जिला राजनांदगांव में पुलिस के जवानों पर नक्सलियों के कायरतापूर्ण हमले की सूचना मिली।
इस गोलीबारी में शहीद हुए दोनों वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करें।












Click it and Unblock the Notifications