Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ED के छापे पर सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट, भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से BJP है हताश,हम लड़ेंगे और जीतेंगे

कहा है कि ईडी के छापे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत जोड़ो यात्रा' की सफलता से और अडानी की सच्चाई खुलने से भाजपा हताश है। यह छापा ध्यान भटकाने का प्रयास है। देश सच जानता है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के घर प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने छापामार कार्रवाई की है। ईडी की टीम राजधानी रायपुर में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के घर पहुंचकर दस्तावेजों को खंगालने का काम कर रही है। इस मामले सीएम भूपेश बघेल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

bhupesh baghel

ईडी के छापे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने ट्विट करके भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष और एक विधायक सहित मेरे कई साथियों के घरों पर आज ईडी ने छापा मारा है।

चार दिनों के बाद रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन है। तैयारियों में लगे साथियों को इस तरह रोककर हमारे हौसले नहीं तोड़े जा सकते। भारत जोड़ो यात्रा' की सफलता से और अडानी की सच्चाई खुलने से भाजपा हताश है। यह छापा ध्यान भटकाने का प्रयास है। देश सच जानता है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh: राष्ट्रीय अधिवेशन से पूर्व कांग्रेस नेताओं के घर ED का छापा, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे सीएम बघेल

Recommended Video

    छत्तीसगढ़: झीरम घाटी हत्याकांड जांच आयोग का कार्यकाल बढ़ा, पक्ष विपक्ष के बीच जमकर बयानबाजी

    इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बयान जारी करके कहा कि छत्तीसगढ़ के गरीबों की खून पसीने की कमाई को लूटा जा रहा है, लेकिन प्रदेश के मुखिया लुटेरों के साथ खड़े है,यह प्रदेश की गरीब जनता के साथ अन्याय है। साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर ऊपर से नीचे तक लूट हुई है। भाजपा द्वारा कही जाने वाली बातें प्रमाणित हो रही हैं। ईडी की कार्यवाही में नगद ,सोना डायमंड, संपत्ति सब कुछ मिल रहा है, इसके बावजूद कांग्रेस भ्रष्टाचारियों के साथ क्यों खड़ी है?

    यह भी पढ़ें Chhattisgarh: अंतिम चरण में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां, तैयार हो रहे हैं बड़े डोम

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+