Pathaan Controversy: बजरंगियों को CM भूपेश ने बताया गुंडा,अनिल विज ने उन्हें कहा-राक्षस,मूणत बोले-विहिप लड़ेगा
Pathaan Controversy: बजरंगियों को CM भूपेश ने बताया गुंडा,अनिल विज ने उन्हें कहा-राक्षस,मूणत बोले-विहिप लड़ेगा
Pathaan Controversy: अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म "पठान" रिलीज़ से पहले ही विवादों की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। फिल्म के गाने बेशर्म रंग पर देशभर में ऐसा बवाल मचा है कि राजनीतिक दिग्गज भी आपस में उलझ रहे हैं। फिल्म के एक गीत में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के भगवा कपड़ा पहनने से उपजा विवाद भाजपा विरूद्ध कांग्रेस की जंग बन गया है।इस विवाद में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री राजेश मूणत और हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज शामिल हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पठान फिल्म के गेट बेशर्म रंग पर ह रहे विवाद पर अपनी टिप्पणी देते हुए भाजपा समर्थित हिंदूवादी संगठनों कटाक्ष किया है। बघेल नेा अपने एक बयान में कहा कि कि भगवा रंग को वह ही धारण करता है, जिसने घर परिवार और समाज को त्याग दिया हो,लेकिन जो बजरंगी गुंडे भगवा रंग के गमछे पहनकर निकले हैं, उन्होंने त्याग कुछ नही किया है, बल्कि वसूली करने के लिए भगवा पहन रहे हैं। रंगों से किसी की जाति या धर्म को तय नहीं किया जा सकता है।
बघेल इस इस बयान पर छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने ट्विट किया कि सतीश जारकीहोली का बयान हों या हेमा देशमुख की शपथ दोनो कांग्रेसी मानसिकता की उपज है!
जब भी सनातनी आस्थाओं को ठेस पहुचती है,कांग्रेसी हिन्दु विरोधी ताकतों की वकील बनकर क्यों खड़ी हो जाती है?भूपेश बघेल जी आपकी विचारधारा मुताबिक कोई गुंडा नही हो जाएगा! भगवा का अपमान बंद कीजिए।
मूणत आज लगातार बजरंग दल के पक्ष में ट्विट करते दिखाई दिए। एक अन्य टवीट में उन्होंने लिखा कि ये लड़ाई सरकार बनाने या गिराने की नहीं अपितु ये लड़ाई भगवा रंग के सम्मान की है जिसे VHP बजरंग दल आखिरी दम तक लड़ेगा।
इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर भाजपा नेता और हरियाणा सरकार के गृहमंत्री अनिल विज ने बेहद ही कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें राक्षस कह दिया। विज ने अपने बयान में कहा कि हिंदुस्तान की सनातन संस्कृति का अध्ययन करें, तो हर युग में देवता भी रहे हैं और राक्षस भी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज के राक्षस प्रवृत्ति के महानुभाव हैं।
इन्हें भगवा में इतना दोष नजर आता है। जब दिन चढ़ता है तो भगवा होता है, रात होती है तब भी भगवा होता है। तिरंगे में भी भगवे को सबसे ऊपर लिया गया है, अगर इन्हें इसमें दोष नजर आ रहा है, तो इनको तुरंत तिरंगे के सामने जिस पद की शपथ ली, उससे इस्तीफा दे देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications