Pathaan Controversy पर छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल का बयान,भगवा त्याग का रंग, विहिप - बजरंग दल त्याग किया?
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने पठान फिल्म का विरोध कर रहे हिन्दू संगठनों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भगवा त्याग और बलिदान का रंग है। विहिप और बजरंग दल ने क्या बलिदान किया है?
Pathaan Controversy: बॉलीवुड फिल्म पठान को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजियां देखने को मिल रही हैं। भारतीय जनता पार्टी जहां फिल्म के विरोध में नजर आ रही हैं,वही कांग्रेस भगवा के बहाने भाजपा पर निशाना साध रही है। शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेशर्म रंग गीत के विरोध पर कहा कि भगवा रंग तो त्याग और बलिदान का रंग है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल वाले भी भगवा पहनकर घूम रहे हैं, उन्होंने कौन सा त्याग किया है?

भगवा विवाद पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भगवा रंग यज्ञ की अग्नि की ज्वाला का पवित्र रंग है। वह त्याग और बलिदान का रंग है। जो भगवा विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल वाले पहनकर घूम रहे हैं उन्होंने कौन सा त्याग किया है? सीएम बघेल ने सवाल पूछा कि रंग किसी का होता है क्या? यह लोग मात्र इसके नाम पर समाज में घृणा फैला रहे हैं।
यह भी पढ़ें Pathaan Controversy: छत्तीसगढ़ में भी पठान का विरोध, पूर्व मंत्री मूणत का ट्विट शाहरुख़ संवेदनशीलता बरतें,अन्यथा
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। पठान के बेशर्म रंग का विवाद गुजरात ,मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ पहुंच गया है। भाजपा प्रवक्ता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने इस फिल्म से से आपत्तिजनक दृश्य हटाये जाने की मांग की है। मूणत के अलावा शिवसेना ने भी फिल्म के विरोध का एलान किया है। पठान मूवी 25 जनवरी को रिलीज होगी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता,प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने फिल्म अभिनेता शाहरुख़ खान को टैग करते हुए चेतावनी भरे अंदाज़ में ट्विट किया कि फ़िल्म " पठान" से धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले आपत्तिजनक वेशभूषा वाले दृश्य तत्काल हटाये जाने चाहिए। शाहरुख़ खान जी संवेदनशीलता बरतें। अन्यथा छत्तीसगढ़ में फ़िल्म के प्रदर्शन पर रोक की मांग की जाएगी। मूणत ने कांग्रेस नेताओं से भी अपील करते हुए कहा कि हिन्दू धर्म की भावनाओ को आहत करने वाले फिल्म के दृश्यों समर्थन ना करें।
इधर शिवसेना छत्तीसगढ़ संगठन के प्रदेश महासचिव सुनील कुकरेजा ने एक पत्र फिल्म निर्माताओं सिनेमा हॉल संचालकों और मल्टीप्लेक्स प्रबंधन वालों को भेजा है। शिवसेना का कहना है कि उन्हें हमें बेशर्म रंग गाने पर आपत्ति है, इस गाने में अश्लीलता फैलाई जा रही है। इस गाने हटाया जाना चाहिए,नहीं तो छत्तीसगढ़ में फिल्म रिलीज होने दी जाएगी। शिवसेना नेता सुनील ने आगे कहा कि देश में लगातार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर विभिन्न माध्यमों से हिन्दू धर्म और संस्कृति को निशाना बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में जारी है आरक्षण पर रण, CM भूपेश का सवाल,क्या कोई विभाग विधानसभा से बड़ा है?
इधर पठान विवाद के बीच शाहरुख खान गुरुवार को कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में में कहा कि दुनिया चाहे कुछ भी कर ले, मैं और आप जितने भी पॉजिटिव लोग हैं, सब जिंदा हैं। दरअसल पठान के गीत 'बेशरम रंग' में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भगवा कलर के छोटे कपड़े पहन रखे हैं। हिन्दू धर्म में भगवा रंगको बेहद पवित्र माना जाता है,इसी आधार पर दीपिका के भगवा बिकिनी पहनकर अश्लील नृत्य करने पर विरोध बढ़ता जा रहा है।
यह भी पढ़ें -Flash Back 2022: दूसरे राज्यो से छत्तीसगढ़ पधारे, 2023 की चुनावी रणनीति के सूत्रधार बने यह राजनेता
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications