छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी, बलरामपुर में अवैध परिवहन रोकने चेकपोस्ट पर बेरियर प्रभारी नियुक्त
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में धान खरीदी की प्रक्रिया जा जारी है। बलरामपुर की बात की जाये,तो जिले के कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने धान खरीदी 2023-24 को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में अन्य राज्यों से धान की अवैध परिवहन को रोकने एवं धान खरीदी के कार्य के सफल संचालन हेतु निर्धारित स्थानों में बेरियर प्रभारी नियुक्त कर आने-जाने वाले वाहनों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिये हैं।

कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने बताया कि आगामी माह में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु आदर्श आचार संहिता की घोषणा किया जाना प्रस्तावित है। इस हेतु निर्वाचन की दृष्टिकोण से अवैध सामग्री के परिवहन के साथ-साथ धान के अवैध परिवहन की जांच किया जाना आवश्यक है। इस काम के सफल संचालन हेतु जिले के चिन्हांकित थाना एवं चौकियों में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के माध्यम से एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का महाअभियान निरंतर जारी है। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से इस साल किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के कांकेर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, किरण सिंहदेव बोले- शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी












Click it and Unblock the Notifications