छत्तीसगढ़ के कांकेर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, किरण सिंहदेव बोले- शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद पखांजूर में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार , भाजपा नेता और जिला उपाध्यक्ष असीम राय पखांजूर के पुराना बाजार पहुंचे थे, इसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना के बाद कांकेर पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। इस वारदात को नक्सलियों ने अंजाम दिया या फिर किसी ने अन्य कारणों से उनकी हत्या की है। पुलिस इसका पता लगाने में जुट गई है। इधर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री असीम राय जी की निर्मम हत्या की गई है।
किरणदेव ने आगे लिखा है कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। आपकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। शोकसंतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य रखने की प्रार्थना करता हूँ। विश्वास दिलाता हूं कि शासन-प्रशासन आपके साथ है। दोषियों को बख़्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के पिता का निधन, नंद कुमार बघेल ने अस्पताल में ली अंतिम सांस












Click it and Unblock the Notifications