छत्तीसगढ़ में किसान और धान का मुद्दा है अहम, कांग्रेस नेता सुशील आनंद ने लगाए बीजेपी पर यह आरोप

CHHATTISGARH CONGRESS: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान किसान और धान का मुद्दा बेहद अहम है। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस इस विषय पर लगातार अपनी आवाज़ जनता तक पहुँचाने का प्रयास कर रही है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने एक बयान जारी करके कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी हो, इसीलिये मोदी सरकार ने 86 लाख मीट्रिक टन चावल के कोटे को घटाकर 61 लाख कर दिया है।

CONGRESS DHAN
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मोदी सरकार धान की कीमत समर्थन मूल्य से ज्यादा देने पर भी अडंगा लगाती है। मोदी सरकार के प्रतिबंध के कारण ही भूपेश सरकार को किसानों को 2500 कीमत देने के लिये राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू कर 9000 रू. प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी देना शुरू किया था ताकि किसानों से किया वादा कांग्रेस सरकार पूरा कर सके। बीजेपी को वोट देने का मतलब है धान खरीदी बंद करना और आने वाले समय में धान की पूरी कीमत नहीं मिलना होगा। भाजपा की मोदी सरकार धान पर घोषित समर्थन मूल्य से 1 रूपय भी अधिक देने के खिलाफ है।

सुशील आनंद शुक्ला ने आगे कहा कि भले ही मोदी सरकार एक भी दाना चावल मत लें कांग्रेस सरकार किसानों से पूरा धान खरीदेगी। कांग्रेस सरकार राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदेगी तथा इस साल 125 लाख मीट्रिक धान की रिकार्ड खरीदी की जायेगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि भूपेश है तो भरोसा है कि आने वाले सालों में छत्तीसगढ़ का किसान 3600 रू. प्रति क्विंटल में धान की कीमत पायेगा। शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ का किसान पूरे देश में धान की सबसे ज्यादा कीमत 2640 रू. पाया है। भाजपा शासित उत्तर प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों में तो किसानों का 1100 रूपए धान बेचना पड़ता है।

यह भी पढ़ें कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला का बयान, भाजपा कितना भी षड्यंत्र कर ले,कांग्रेस के काम ही होंगे चुनावी मुद्दा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+