कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला का बयान, भाजपा कितना भी षड्यंत्र कर ले,कांग्रेस के काम ही होंगे चुनावी मुद्दा
CHHATTISGARH CONGRESS: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बीच सत्तारूढ़ कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमले बोल रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया इंचार्ज सुशील आनंद शुक्ला ने एक बयान जारी करके कहा कि भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले छत्तीसगढ़ के चुनाव मे मुद्दा भूपेश सरकार के 5 साल के जनकल्याण कारी काम ही होंगे।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला नें आगे कहा की इस चुनाव मे बीजेपी मुद्दा विहीन है और वह चुनाव को जनसरोकारों से भटकाने का षड़यंत्र कर रही है। उन्होने कांग्रेस सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि पांच सालो मे भूपेश सरकार नें हर वर्ग के लिए काम किया है किसान मजदूर महिला आदिवासी सभी वर्ग के लिए प्रभावी योजना बना कर उनका जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन किया गया। जिसके कारण मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ सरकार की लोकप्रियता बढ़ी लोगो के जीवन स्तर मे व्यापक परिवर्तन आया 40लाख लोग गरीबी रेखा से बहार आये हैं ।
सुशील आनंद शुक्ला ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ मे भाजपा साम्प्रदायिक सदभाव बिगाड़ कर तनाव फैला कर चुनाव मे जाना चाह रही अमित शाह का राजनांदगाव का भाषण इस बात का प्रमाण है कि भाजपा मुद्दा विहीन है वह अब अपने चरित्र के अनुसार प्रदेश की गंगा जमुनी फिजा पर प्रहार करने मे लगी है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा मंहगाई बेरोजगारी रोटी कपड़ा मकान शिक्षा जैसे विषयो पर बात करने की हिम्मत नहीं कर पा रही, पिछले 9 सालो मे देश मे सरकार चलाने वालों के पास अपने केंद्र सरकार के काम भी बताने के नाम पर शून्य है।
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि देश मे बेरोजगारी मंहगाई चरम पर है यात्री ट्रेन रद्द हो रही आम आदमी बदहाल है। इसके विपरीत कांग्रेस का कार्यकर्ता भूपेश सरकार की उपलब्धियों को ले कर जनता के बीच जा रहा कांग्रेस नें जो कहा, वह किया है। अपने घोषणा पत्र के 36मे से 34वायदो को कांग्रेस सरकार नें पूरा कर जनता का भरोसा जीता हैं। यही भरोसा ही 75 सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार बनाने का प्रमुख आधार साबित होगा ।
यह भी पढ़ें CG NEWS: कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला का बयान,भाजपा के लिए घोषणा पत्र जनता को ठगने का दस्तावेज












Click it and Unblock the Notifications