विपक्ष ने किया राहुल गांधी के दौरे का विरोध ,युवा मोर्चा ने दिखाए राहुल गांधी को काले झंडे
Opposition opposed Rahul Gandhi's visit, Yuva Morcha showed black flags to Rahul Gandhiविपक्ष ने किया राहुल गांधी के दौरे का विरोध
रायपुर, 03फरवरी। राहुल गांधी गुरुवार को रायपुर में विपक्ष के विरोध का सामना करना पड़ा। राहुल गांधी के आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं कांग्रेस की तरफ से जनघोषणा पत्र में किये गए वादों के अधूरे रहने का हवाला देते हुए बघेल सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया गया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल की तरफ रवाना होने के दौरान राहुल गांधी के काफिले को काले झण्डे दिखा कर विरोध जताया। दरअसल छत्तीसगढ़ में इन दिनों बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्ष लगातार भूपेश बघेल सरकार पर हमला बोल रहा है।

युवा मोर्चा ने दिखाए राहुल गांधी को काले झंडे
युवा भाजपा मोर्चा लगातार जनघोषणा पत्र में किये गए वादे के अनुरूप बघेल सरकार से युवाओं को 2500 बेरोजगारी भत्ता , राज्य में रुकी हुई भर्तियो सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है । राहुल गांधी के विरोध के बाद भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि वह भाजयुमो के सफल कार्यक्रम के लिए सभी युवाओं को बधाई देना चाहते हैं ,उन्होंने कहा कि अभी हमें अस्थायी जेल में रखा गया है , परंतु यह सरकार चाहे तो हमें जेल में भी डाल दें, परंतु हम भुपेश सरकार की कार्रवाई से डरने वाले नही हैं। भाजयुमो नेता ने कहा कि भाजपा आगे भी युवाओं को उनका हक दिलवाने के लिए आंदोलन करती रहेगी।
यह भी पढ़ें राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ को दी चार ऐतिहासिक सौगातें
युवा मोर्चा को मिला वरिष्ठ साथ
भाजपा युवा मोर्चा को पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचन्द सुन्दरनी, भाजयुमो प्रभारी अनुराग सिंह देव जैसे सीनियर नेताओ का भी साथ मिला।भाजपा नेता पार्टी कार्यालय एकात्म परिसर से साइंस कॉलेज तक राहुल गाँधी का विरोध करने काले झण्डे दिखाने निकले थे । जिन्हें जयस्तंभ चौक पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। राजेश मूणत ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अपना स्थान है। परंतु कांग्रेस का लोकतंत्र केवल ढोंग मात्र है । उन्होंने कहा कि आपातकाल के कोख से निकली कांग्रेस विरोध के नैसर्गिक अधिकार भी विपक्ष को नहीं देना चाहती है।
मुख्यमंत्री वादों को पूरा नहीं कर रहे हैं:श्रीचंद सुंदरानी
पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने जन घोषणा पत्र जारी करते हुए, प्रदेश की जनता से विभिन्न वादे किए थे, परंतु उनके मुख्यमंत्री और मंत्री उन वादों को पूरा नहीं कर रहे हैं । इन्ही बातों का विरोध करने पर भूपेश बघेल की पुलिस युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को अपराधियों के समान उनके घरों से गिरफ्तार करके ले गई थी , यह लोकतंत्र की हत्या का स्पष्ठ उदाहरण है।
यह भी पढ़ें राहुल गांधी को पसंद आई झीरम फिल्टर कॉफी, कहा-बघेल जी इसे इंटरनेशल पहचान दिलाइये
जोगी कांग्रेस ने भी जताया विरोध,अमित जोगी ने गिरफ्तारी पर दी कड़ी प्रतिक्रिया
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने भी विपक्ष के नेताओं की गिरफ्तारी किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी संसद में संघवाद, उदारवाद, दो हिंदुस्तान, आंतरिक सुरक्षा पर लंबा चौड़ा भाषण देते हैं और वही जैसे ही वे छत्तीसगढ़ की धरा में पैर रखते हैं, तो विपक्ष के सैकड़ों निर्दोष नेताओं की गिरफ्तारी हो जाती है। इससे यह साबित होता है कि राहुल गांधी का संसद में लंबा चौड़ा भाषण सिर्फ बोल बच्चन था।












Click it and Unblock the Notifications