राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ को दी चार ऐतिहासिक सौगातें

रायपुर, 3 फरवरी। लोकसभा सांसद और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में भूपेश बघेल सरकार की 'राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना' और 'राजीव युवा मितान क्लब योजना' का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में स्थापित किए जाने वाले 'सेवाग्राम' तथा 'छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति' की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कैबिनेट मंत्रियों समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ में नही पड़ा मंदी का असर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ में नही पड़ा मंदी का असर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के बनते ही पिछले तीन वर्षों में 91 हजार करोड़ रुपया आमजन की जेब में पहुंचा है, इसी कारण कोरोना के कारण देश में आई मंदी का असर छत्तीसगढ़ में नही पड़ा। सीएम बघेल ने कहा कि हमारी सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत किसानों को 9 हजार रुपये प्रति एकड़ की इनपुट सब्सिडी दे रही है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में लगातार लोगों की जेब में पैसे पहुंचाए हैं।

छत्तीसगढ़ जैविक खेती की ओर भी बढ़ रहा है:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ जैविक खेती की ओर भी बढ़ रहा है:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गौधन न्याय योजना के माध्यम से सरकार ने प्रदेश के 2 लाख पशुपालकों से 61 लाख टन गोबर की खरीदी की है और गोबर विक्रेताओं को 122 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना से छत्तीसगढ़ जैविक खेती की ओर भी बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ का बस्तर अब नक्सलगढ़ नहीं, बल्कि डेनेक्स ब्रांड के लिए जाना जाता है। छत्तीसगढ़ के उत्पाद देश के कोने कोने में पहुंच रहे हैं।

और आदिवासी ग्रामीणों के हुनर से संचालित दंतेवाड़ा का डेनेक्स ब्रांड देश विदेश में पसंद किया जा रहा है । सीएम बघेल ने राजीव गांधी मितान क्लब योजना के संबंध में कहा कि 13 हजार से अधिक राजीव युवा मितान क्लब, हर क्लब को प्रति वर्ष 1 लाख रूपए मिलेंगे और यह रकम 25-25 हजार रुपए के चार किस्तों में उन्हें राशि दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ में बहुत बड़ा कदम उठाया जा रहा है:राहुल गांधी

छत्तीसगढ़ में बहुत बड़ा कदम उठाया जा रहा है:राहुल गांधी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राहुल गांधी ने भूपेश बघेल सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ में बहुत बड़ा कदम उठाया जा रहा है।
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में वादा किया था 2500 किसानों को देंगे और यह हमने करके दिखाया हैं। हमने वादा किया था कि किसानों को 2500 रुपये मिलेगा हमने कर के दिखाया है ।

ये मत सोचिए कि बात यही अटक जाएगी:राहुल गांधी

ये मत सोचिए कि बात यही अटक जाएगी:राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि ये पहला कदम है, ये मत सोचिए कि बात यही अटक जाएगी। हमने चुनाव के समय बात की थी कि किसान के साथ हमारे मजदूर भी काम करते हैं। अगर किसानों की बात करते हैं ,तो मजदूरों की भी मदद करनी होगी। छत्तीसगढ़ के गरीबों के लिए ये बड़ा कदम है, ये आपका धन है, आपको वापस दे रहे हैं। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से 3 लाख 55 हजार मजदूरों को सीधा फायदा होगा, उनके कन्धे का बोझ थोड़ा कम होगा। ये देश एक गुलदस्ते जैसा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+