राहुल गांधी को पसंद आई झीरम फिल्टर कॉफी, कहा-बघेल जी इसे इंटरनेशल पहचान दिलवाएं
, कहा-बघेल जी इसे इंटरनेशल पहचान दिलाइये
रायपुर ,03 फरवरी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ के बस्तर की झीरम की फ़िल्टर कॉफी इतनी पसंद आई कि उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उसकी इंटरनेशनल ब्रांडिंग करने का सुझाव दिया है। गौरतलब है कि बस्तर के दरभा में झीरम वही इलाका है,जहां साल 2013 में नक्सलियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला कर दिया था, इस दौरान नक्सलियों ने कांग्रेस के तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल समेत कुल 33 कांग्रेस नेताओ की हत्या कर दी थी।

दरअसल राहुल गांधी गुरुवार को छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाओ का स्वागत करने जब रायपुर पहुंचे तो उन्हें सीएम भूपेश बघेल ने बस्तर के दरभा की कॉफी पिलाते हुए उन्हें जानकारी दी कि दरभा के झीरम क्षेत्र में सरकार के कृषि विभाग ने 20 एकड़ में कॉफी का प्लान्टेशन किया है और वहां की कॉफी बेहद पसंद की जा रही है। राहुल गांधी ने कॉफी का स्वाद चखने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा कि -आप इसे इंटरनेशनल ब्रांड बनाइये।
राहुल ने चलाया चरखा, किया मज़दूरों के साथ भोजन
राहुल गांधी ने सेवाग्राम प्रदर्शनी स्थल पर गांधी जी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शिनी का भी अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चरखा चलाया,इसके अलावा राहुल गांधी ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना का लाभ लेने वाले किसानों और गांधीवादी कार्यकर्ता के साथ सादगीपूर्ण अंदाज में जमीन पर बैठकर भोजन भी किया ।
राहुल गांधी ने कोंडागांव जिले में कोंडानार ब्रांडिंग से बने फ़ूड प्रोडक्ट्स का भी स्वाद चखा
सांसद राहुल गांधी ने साइंस कॉलेज मैदान में तैयार की गए प्रदर्शनी स्थल में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के बारे में विशेष रूप से जानकारी ली। उन्होंने इस योजना की पाठ्यक्रमों के संबंध में स्कूल के बच्चों से चर्चा भी की। इससे पहले सासंद राहुल गांधी ने आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में बस्तर डोम के अवलोकन के दौरान सर्व छत्तीसगढ़िया समाज एकता परिसर के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने धान से बने राहुल गांधी का छायाचित्र भी उन्हें भेंट किया।
राहुल गांधी ने बनाया मिट्टी का दीया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सल क्षेत्र में किये जा रहे कामों को गिनाते हुए जानकारी दी कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में स्थापित इस यूनिट में डेढ़ हजार से अधिक परिवारों को रोजगार मिल रहा है। डेनेक्स से कई कंपनियों ने पांच साल में 75 लाख उत्पाद बनाने के लिए साढ़े चार सौ करोड़ रुपये के MOU किये है। मुख्यमंत्री बघेल ने उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान राहुल गांधी ने गोबर खरीदी, गोबर से बिजली बनाने की योजना तथा धान खरीदी व्यवस्था की भरपूर प्रशंसा की।
राहुल गांधी आज कुम्हार की भूमिका में भी नजर आये , राहुल जब साइंस कॉलेज मैदान में लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन कर रहे थे ,इसी दौरान उन्होंने माटीकला बोर्ड के स्टाल में जाकर चाक पर मिट्टी का दीया बनाया ।
राहुल ने किया किया योजनाओं का शुभारंभ
राहुल गांधी ने आज राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी 'राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना' और 'राजीव युवा मितान क्लब योजना' का शुभारंभ किया। साथ ही महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में स्थापित किए जाने वाले 'सेवाग्राम' तथा 'छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति' की आधारशिला रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications